search

हापुड़ में कागजों में मार दिया जिंदा आदमी, बुजुर्ग को मृत घोषित कर रोक दी पेंशन; सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप

LHC0088 2026-2-14 22:56:42 views 1108
  

अपनी शिकायत दिखाता बुजुर्ग। फोटो: जागरण  



जागरण संवाददाता, हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बछलौता में एक बुजुर्ग की जिंदगी को भ्रष्टाचार की चक्की में पिसते देखकर हर कोई हैरान है। 70 साल की उम्र के जगवीर सिंह उत्तर प्रदेश सरकार की वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत हर महीने पेंशन पाते थे।

मगर, आज भूखे पेट सोने को मजबूर हैं। कारण गांव के सचिव और महिला सहायिका ने उन्हें दस्तावेजों में मृत घोषित कर दिया। जबकि वृद्ध आज भी पूरी तरह जीवित, तंदुरुस्त और अपने पैरों पर खड़े हैं। पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर पूरी साजिश का पर्दाफाश करने की गुहार लगाई है।

शिकायती पत्र में गांव बछलौता के जगवीर सिंह ने बताया कि पिछले कई सालों से वृद्धावस्था पेंशन ले रहे थे। लेकिन अचानक एक दिन पेंशन का भुगतान बंद हो गया। जब पूछताछ की तो पता चला कि समाज कल्याण विभाग को उनकी मृत्यु की रिपोर्ट भेज दी गई है।

मैं जीवित और स्वस्थ हूं, लेकिन सचिव और महिला सहायिका सैनी ने मुझे मृत दर्शाकर पेंशन बंद करवा दी। दोनों भ्रष्ट किस्म के व्यक्ति हैं। आम जनता की निशुल्क सेवाओं को बेचने का धंधा कर रहे हैं।

उन्होंने पूरा जीवन मेहनत करके गुजारा, अब बुढ़ापे में यह लोग मेरी पेंशन छीन रहे हैं। इन दोनों को पद से हटाया जाए और सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई और बुजुर्ग इस तरह का अत्याचार न झेले।

जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि मामला गंभीर है। अधिकारिक स्तर से जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई तय होगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के सुंदर नर्सरी पार्क में स्पेशल चाइल्ड को झूला झूलने से रोका, गार्ड बोला- बच्ची का दिमाग खराब है, घर ले जाओ
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126