LHC0088 • Yesterday 21:27 • views 161
संवादसूत्र, पलियाकलां (लखीमपुर)। नेपाली युवक को नौकरी का झांसा देकर बिहार ले जाने के बाद उसके परिवारजन से फिरौती में दो लाख रुपये लेने आए दो युवकों को पुलिस व एसएसबी की टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करके पकड़ लिया। बाद में पकड़े गए दोनों युवकों को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
नेपाल के त्रिनग पुलिस ने गौरीफंटा बार्डर पर तैनात एसएसबी के सहायक कमांडेंट रवि कुमार समोता को सूचना दी कि नेपाली युवक विवेक भट्ट नेपाल निवासी हेमंत प्रसाद पैंतोला वार्ड नंबर दो नगर पालिका मेलौली जिला बैतड़ी को नौकरी का झांसा देकर अपने साथ बिहार के जनपद गया ले गया है। उसने नौकरी दिलाने के लिए 10 हजार रुपये भी लिए थे।
अब वह वहां से फोन करके परिवार से दो लाख रुपये की मांग कर रहा है और पैसे न देने पर हेमंत को यहां से गायब करने की धमकी दे रहा है। विवेक के धमकाने पर हेमंत की बहन कविता दो लाख रुपये देने पर सहमत भी हो गई थी।
क्या मिली जानकारी?
इस बीच जानकारी मिलने के बाद एसएसबी ने पुलिस के सहयोग से फिरौती मांगने वालों को पकड़ने की योजना बनाई। इसके लिए एसएसबी ने पलिया पुलिस से संपर्क किया और कविता से विवेक भट्टï को पैसे लेने के लिए उसे पलिया बुलाने को कहा।
पुलिस व एसएसबी की योजना के मुताबिक कविता ने विवेक भट्टï को फिरौती की रकम लेने के लिए पलिया आने को कहा। एसएसबी के मुताबिक शुक्रवार की साम को विवेक भट्टï व उसका साथी पैसे लेने के लिए पलिया पहुंचे और पुलिस ने विवेक व उसके साथी तपेंद्र सुतार को बस स्टैैंड पर ही पकड़ लिया।
पकड़ा गया विवेक वार्ड नंबर तीन सुर्नया जिला बैतड़ी व तपेंद्र सुतार वार्ड नंबर आठ मेलौली जिला बैतड़ी के निवासी है। पकडऩे के बाद पूछताछ के पश्चात दोनों आरोपियों को रात 11 बजे नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें- अवैध संबंधों का राज छिपाने के लिए पड़ोसी ने की थी महिला की हत्या, आरोपित गिरफ्तार
नेपाल पुलिस के मुताबिक यह अपहरण का मामला था और आरोपी विवेक भट्ट एवं उसके साथी पहले भी नेपाली नागरिकों को खासकर महिलाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर भारत ले जाते थे और उनका अपहरण करके पैसे वसूलते रहे हैैं। वह अलग अलग आपराधिक मामलों में नेपाल में वांछित भी है। |
|