जागरण संवाददाता, लखनऊ। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण 30 मार्च तक उस रूट की ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। ट्रेन 22921 22921 बांद्रा -गोरखपुर एक्सप्रेस 30 मार्च तक बलरामपुर में निरस्त होगी।
22922 गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस 31 मार्च तक गोरखपुर की जगह बलरामपुर से चलेगी। 11055 एलटीटी -गोरखपुर एक्सप्रेस 31 मार्च तक गोंडा तक ही चलेगी। 11056 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस 31 मार्च तक गोरखपुर से गोंडा के बीच निरस्त रहेगी।
20103 एलटीटी -गोरखपुर एक्सप्रेस 15 फरवरी तक आजमगढ़ और 16 फरवरी से 29 मार्च तक भटनी स्टेशन तक ही चलेगी। 20104 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस 16 फरवरी तक आजमगढ़, 17 फरवरी से 30 मार्च तक भटनी से चलेगी।
19409 साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस 29 मार्च तक थावे तक चलेगी। 19410 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस 29 मार्च तक थावे से प्रारंभ होगी। 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 27 मार्च तक बढ़नी तक संचालित होगी। 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 28 मार्च तक बढ़नी से चलाई जाएगी। |