search

बांदा में ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, बाइक सवार युवक को 10 मीटर तक घसीटा; हुई दर्दनाक मौत

cy520520 2026-1-8 10:27:06 views 1207
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, बांदा। पीछे से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उसका चाचा छिटककर दूर गिरने में घायल हो गया। हादसे के समय दुर्घटना करने वाले चालक ने ब्रेक नहीं लगाया।

इससे दम तोड़ने वाला व्यक्ति वाहन में फंसकर दस मीटर तक घिसटता चला गया। चालक भी अपने वाहन के साथ फरार हो गया। पुलिस को घटनास्थल में बाइक सवार का हेलमेट नहीं मिला है।

पैलानी कस्बे के आलोना गांव निवासी बलबीर का 22 वर्षीय पुत्र नीरज मंगलवार दोपहर ढाई बजे 30 वर्षीय पारिवारिक भतीजे सुनील के साथ उसकी बाइक से छापर गांव की ओर जा रहा था। तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

इससे बाइक चला रहा सुनील छिटकर दूर गिरने से घायल हो गया। लेकिन बाइक पर उसके साथ पीछे बैठा उसका चाचा नीरज ट्रक में फंसने से घिसटता चला गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से चिकित्सकों ने घायल नीरज को कानपुर रेफर कर दिया था।

रात करीब साढ़े 11 बजे स्वजन के कानपुर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में नीरज की मौत हो गई। भाई राममिलन ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। मकर संक्रांति पर्व मनाने के लिए वह दिल्ली से लौटकर चार दिन पहले घर आया था।

तीन बहनों व तीन भाइयों में वह छोटा होने के साथ अविवाहित था। उसकी इस वर्ष शादी करने की वह मन बनाए थे। लेकिन हादसे में पहले ही उसकी अर्थी उठ गई है। इससे मां देशरानी समेत अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

पिता के नाम कुल आधा बीघा जमीन है। इससे मजदूरी से घर का खर्चा चलता है। तिंदवारी थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि स्वजन की तहरीर पर दुर्घटना करने वाले चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बर्दाश्त नहीं हुई ठंड तो तापने के लिए शराब के नशे में आग में झोंक दी बाइक, होश ठिकाने आए तो जमकर हुआ बवाल
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162203