search

एटा में हुए अलग अलग सड़क हादसों में चार की मौत, किसान को 200 मीटर तक घसीट ले गया वाहन

cy520520 2 hour(s) ago views 957
  

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, एटा। विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में सिक्योरिटी गार्ड, वृद्धा, युवक और किसान की मौत हो गई। किसान को बाइक ने रौंद दिया, जबकि सिक्योरिटी गार्ड की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी।

युवक की बाइक फिसलने से मौत हो गई, जबकि एक वृद्ध महिला अपने पुत्र के साथ बाइक पर जा रहीं थीं, तभी वे गिर गईं। मेडिकल कालेज में उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। किसान के शव को अज्ञात वाहन ने 200 मीटर तक घसीटा।

थाना नयागांव क्षेत्र में शुक्रवार रात आठ बजे 55 वर्षीय मुन्नालाल निवासी नगला मई अपने खेत से लौट रहे थे, तभी एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। हादसा गांव के नजदीक ही हुआ, इसलिए घटना के तत्काल बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।

अज्ञात वाहन ने मुन्नालाल के शव को लगभग 200 मीटर तक घसीटा, सड़क पर मांस के लोथड़े पड़े हुए थे। वाहन चालक अपनी गाड़ी भगा ले गया। अभी तक यह गाड़ी ट्रेस नहीं हो पाई है।

वहीं थाना पिलुआ क्षेत्र में हाईवे पर गांव मुईउद्दीनपुर थाना मारहरा निवासी अजय पाल बाइक से नगरिया के पास से होकर गुजर रहे थे। वे अपने गांव जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और अजयपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। यह हादसा शुक्रवार रात 9.30 बजे हुआ। अजयपाल नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात थे, वे बीएसएफ से सेवानिवृत्त हुए थे।

वे नोएडा से ही बाइक से गांव के लिए जा रहे थे। दूसरी ओर थाना सकीट क्षेत्र में स्थित गांव कबार के निकट रामबेटी अपने पुत्र और पुत्रवधू के साथ बाइक से सकीट जा रहीं थीं, तभी वे चलती बाइक से गिर गईं। वे सिकंदराराऊ के गांव हुसैनपुर की रहने वाली थीं।

हादसे के बाद घटना स्थल पर लोग एकत्रित हो गए और महिला के पुत्र ने डायल 112 पर सूचना दी तो एंबुलेंस भी तत्काल ही पहुंच गई। घायल अवस्था में रामबेटी को मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, मगर उपचार के थोड़ी देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

तीनों शवों के पोस्टमार्टम कराए गए हैं। इसके अलावा थाना मिरहची क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

शहर के मुहल्ला शांतिनगर निवासी 27 वर्षीय मुनेंद्र प्रताप मिठाई लेने के लिए एटा से कासगंज जा रहे थे, तभी नगला नथा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन चालक अपनी गाड़ी भगा ले गया।

मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने युवक को मेडिकल कालेज भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामलों की रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं हो सकी हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157538