search

Survival Thriller में सबकी बाप है ये 16 साल पुरानी फिल्म, जंगली भालू से बचकर मौत को देता है चकमा

cy520520 2 hour(s) ago views 317
  

3 ऑस्कर्स जीत चुकी ये सर्वाइवल थ्रिलर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शनाया कपूर और आदर्श गौरव की हालिया सर्वाइवल थ्रिलर \“तू या मैं\“ को अच्छी रेटिंग मिली है और दर्शक भी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म में दोनों एक मगरमच्छ से अपनी जान बचाने की जद्दोजहद में हैं। हालांकि, यह सर्वाइवल थ्रिलर तो कुछ नहीं, 16 साल पहले आई एक फिल्म ने तो ऐसा धमाल मचाया था कि इसे तीन-तीन ऑस्कर्स मिले थे।

कहानी और किरदारों में जान फूंकने वाले कलाकार इतने जबरदस्त थे कि फिल्म पूरी दुनिया में छा गई थी। आज भी टॉप रेटेड सर्वाइवल थ्रिलर में यह फिल्म भी शुमार होती है। 8 IMDb रेटिंग पाने वाली यह सर्वाइवल थ्रिलर न केवल ऑस्कर, बल्कि गोल्डन ग्लोब और बाफ्ता जैसे तमाम अवॉर्ड्स भी अपने नाम कर चुकी है।
मौत से लड़ता एक योद्धा

तारीफों के साथ-साथ इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी धांसू रहा था। आज भी यह फिल्म बड़ी-बड़ी सर्वाइवल थ्रिलर्स को टक्कर देती है। इस फिल्म में दिखाया गया कि कैसे एक शख्स खुद को जिंदा रखने के लिए भालू से लड़ता है, खून से लथपथ होने के बावजूद बर्फीले तूफान और ठंड से खुद को बचाता है।  

  
तीन ऑस्कर्स जीत चुकी है फिल्म

यह फिल्म है 2015 में रिलीज हुई द रेवेनेंट (The Revenant) है। इस फिल्म में लियोनार्डो डीकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में टॉम हार्डी, डोमनॉल ग्लीसन और विल पॉल्टर भी अहम भूमिकाओं में थे। इस फिल्म का निर्देशन एलेजांद्रो गोंजालेज इनारितु ने किया था। यह फिल्म बेस्ट सर्वाइवल थ्रिलर में गिनी जाती है। फिल्म का मतलब एक ऐसे व्यक्ति से है जो मौत के मुंह के करीब जाकर वापस लौट आता है।  
घोड़े की खाल से बचाता है जान

1980 के दशक में सेट फिल्म की कहानी ह्यू ग्लास (लियोनार्डो डिकैप्रियो) की है जो अपने दल के साथ जंगली जानवरों की खाल इकट्ठा करने के लिए अपने दल के साथ जाता है। तभी उस पर एक भालू अटैक कर देता है और वह अधमरा हो जाता है। उसके दल उसे छोड़कर आगे बढ़ने का फैसला करते हैं और इनकार करने पर ह्यू ग्लास के बेटे को उसी के सामने मार देते हैं।

  

यह भी पढ़ें- OTT पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म है यह Romantic Comedy, 2 घंटे 13 मिनट की फिल्म को IMDb पर मिली धांसू रेटिंग

इसके बाद शुरू होती है ह्यू ग्लास के जिंदा रहने और अपना बदला लेने का सफर। वह भूख से बचने के लिए जानवरों को खाता है, ठंड से बचने के लिए मरे हुए घोड़े की खाल के अंदर सोता है और हफ्तों अपने मुकाम पर पहुंचने के लिए पैदल बर्फीले तूफान के बीच चलता है। फिल्म का क्लाईमैक्स शानदार है।  
ओटीटी पर कहां देखें द रेवेनेंट?

अगर आपने अभी तक यह सर्वाइवल थ्रिलर नहीं देखी है तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। 2 घंटे 36 मिनट की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- 2 घंटे 17 मिनट की फिल्म में भर-भरकर सस्पेंस, 7.5 IMDb रेटिंग वाली सुपरहिट मूवी OTT पर हुई रिलीज
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157538