search

हल्द्वानी में नशे में बाइक से चिकित्सा अधीक्षक हरभजन को मारी टक्कर, आरोपित चालक हिरासत में

Chikheang 2 hour(s) ago views 619
  

हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती डा. हरभजन सिंह।



जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। नैनीताल रोड समीप ठंडी सड़क स्टंटबाजों का अड्डा बन गई है। तीन दिन पहले युवकों के बुलेट बाइक से खतरनाक तरीके से स्टंट बाजी करने के बाद गुरुवार की रात तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक की चपेट में कृष्णा अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक हरभजन सिंह को बुरी तरह से टक्कर मार दी गई।

रफ्तार इतनी तेज थी कि हरभजन छिटककर काफी दूर जाकर गिरे। जिससे उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मेडिकल जांच में सामने आया कि बाइक सवार नशे में था।शुक्रवार को कृष्णा अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक हरभजन को टक्कर मारने वाले दोपहिया वाहन चालक पर केस दर्ज कर दिया गया है।

युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, साथ ही उसकी बाइक भी सीज कर दी गई है। शुक्रवार को गुरुनानकपुरा भोटिया पड़ाव निवासी डा. गगनदीप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उनके पिता डा. हरभजन सिंह चिकित्सा अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

गुरुवार की रात लगभग नौ बजे वह ठंडी सड़क पर निकले। जिसपर तेज गति से आए एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि डा. हरभजन को टक्कर मारने वाला युवक पुलिस हिरासत में है।युवक का मेडिकल कराया गया, जिसपर वह नशे में भी पाया गया है। इधर, डा. हरभजन के सड़क हादसे के बाद उनसे मिलने काफी संख्या में अस्पताल में तीमारदार पहुंचे हैं।
ठंडी सड़क में वाहनों की रफ्तार धीमी करने के लिए बनेंगे 13 स्पीड ब्रेकर

ठंडी सड़क में शाम होते ही सड़क खाली हो जाती है। इसके बाद यहां युवक तेज रफ्तार बाइकें दौड़ाते हुए नजर आते हैं।

गुरुवार को डा. हरभजन के सड़क हादसे के बाद शुक्रवार को नैनीताल रोड स्थित ठंडी सड़क पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस विभाग प्रशासन, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने निरीक्षण किया।

साथ ही उन्होंने ठंडी सड़क की हर संभावित परिधि में स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए। कहा कि सड़क में कट के पास करीब 13 जगहों पर ब्रेकर लगाए जा सकते हैं।

इससे सड़क में चलने वाले दोपहिया वाहनों की रफ्तार धीमी हो सकेगी। इस दौरान इंजीनियरों ने वहां मार्किंग की। इस दौरान नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सीओ अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
रश ड्राइविंग करने वालों पर होगी सख्ती

एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने रश ड्राइविंग करने वाले दोपिया वाहन सवारों को सख्त हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार व खतरनाक तरीके से स्टंट करने वाले युवकों को सीसीटीवी के माध्यम से चिह्नित किया जाएगा।

इसके बाद उन बाइकर्स के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी और एमवी एक्ट में चालान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कानपुर लैंबोर्गिनी के बाद बांदा में थार का कहर,  झांसी-मीरजापुर हाईवे पर रील बनाने के चक्कर में दिव्यांग को कुचला

यह भी पढ़ें- गलत ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में हादसा; महिला गिरी, पहियों की चपेट में आने से दोनों टांगें कुचलीं, हालत गंभीर
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161739