search

Student Suicide Case : छात्र आशुतोष का शव रखकर प्रयागराज में हंगामा, जाम लगाने का किया गया प्रयास

cy520520 1 hour(s) ago views 63
  

Student Suicide Case प्रयागराज में छात्र के आत्महत्या के बाद भरद्वाज आश्रम चौराहे पर हंगामा किया गया।



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Student Suicide Case इंटरमीडिएट के छात्र आशुतोष प्रताप गिरि की संदिग्ध दशा में हुई मौत से नाराज परिवार और साथी छात्रों ने भारद्वाज आश्रम (बालसन) चौराहे पर हंगामा किया। साथ ही छात्र का शव सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस से मुकदमे में नामजद सभी आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। हालांकि पुलिस ने किसी तरह नाराज घरवालों को समझाते हुए उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद वह शांत हो गए। इस दौरान राहगीरों में अफरा-तफरी मची रही।
छात्रा समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Student Suicide Case छात्र की मौत के बाद होमगार्ड पिता विनोद कुमार ने ब्लैकमेल करने, धमकी देने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाते हुए छात्रा सुहानी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस सुहानी को पकड़कर पूछताछ कर रही है, जबकि अन्य आरोपितों की भूमिका की जांच चल रही है। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिवार के सदस्य बिलखते रहे।
पुलिस अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को शांत किया

Student Suicide Case शाम को बड़ी संख्या में लोग शव लेकर परिवार के सदस्य भारद्धाज आश्रम चौराहे पहुंच गए। यहां सभी आरोपितों को गिरफ्तार किए जाने की मांग करते हुए हंगामा किया। शव रखकर जाम लगाने का भी प्रयास किया, लेकिन एसीपी कर्नलगंज राजीव यादव, इंस्पेक्टर जार्जटाउन रोहित तिवारी ने स्थिति को संभाला और गुस्साए लोगों को किसी तरह शांत कराया।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में फंदे पर लटका मिला छात्र, एक छात्रा और उसके साथियों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, घरवालों ने किया हंगामा

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद हाई कोर्ट में अधिवक्ता के खिलाफ अवमानना केस, कोर्ट के प्रति असम्मानजनक भाषा इस्तेमाल करने पर कार्रवाई
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157538