search

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी कैमूर की पहाड़ियां, 75 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक

Chikheang Yesterday 16:56 views 325
  

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी कैमूर की पहाड़ियां



संवाद सूत्र, चेनारी (रोहतास)। कैमूर पहाड़ी की प्राकृतिक गुफा स्थित प्रसिद्ध गुप्ताधाम में महाशिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। शनिवार को लगभग 75 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गुफा में स्थित पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।  

सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालु हाथों में बेलपत्र, फूल-माला व जल लेकर हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए गुफा द्वार पर पहुंचने लगे। भारी भीड़ को नियंत्रित करने में पहाड़ी समाज सेवकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।  

श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर सुरक्षित तरीके से गुफा में दर्शन कराया गया। मेले में रोहतास के अलावा बक्सर, गया, औरंगाबाद सहित अन्य जिलों के साथ झारखंड व उत्तर प्रदेश के चंदौली, वाराणसी समेत कई जिलों से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।  
चार दिनों से लगातार श्रद्धालुओं का आगमन

गुप्ताधाम विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह खरवार के अनुसार पिछले चार दिनों से लगातार श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। महाशिवरात्रि के दिन लगभग डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।  

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धाम परिसर में खोया-पाया केंद्र, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था तथा गुफा के अंदर ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है। गुप्ताधाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच मूलभूत सुविधाओं का अभाव भी साफ दिखाई दे रहा है।  
परिसर में लगे कई चापाकल खराब

धाम परिसर में लगे कई चापाकल खराब पड़े हैं, जिससे पेयजल की समस्या बनी हुई है। पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं धाम क्षेत्र में ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं होने से दूर-दराज से आए भक्तों को कठिनाई हो रही है।  

रात्रि विश्राम की सुविधा नहीं रहने के कारण श्रद्धालुओं को खुले स्थानों या अस्थायी व्यवस्था के सहारे रुकना पड़ रहा है, जिससे महिला, बुजुर्ग और बच्चों को विशेष परेशानी हो रही है। इसके अलावा चार दिनों से लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने के बावजूद सरकार की ओर से कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही है।  

धाम परिसर में अब तक कोई सरकारी सफाई कर्मी नहीं पहुंचा है, जिसके कारण साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं हो पा रही है और गंदगी की समस्या बढ़ने लगी है। श्रद्धालु आलमपुर, पनारी घाट, उगहनी घाट तथा दुर्गावती जलाशय परियोजना मार्ग से होकर गुप्ताधाम पहुंच रहे हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161876