search

चुनार बनेगा निर्यात हब, किसानों के उत्पादों को मिलेगा वैश्विक बाजार : अनुप्रिया पटेल

Chikheang Yesterday 16:56 views 814
  

अनुप्रिया पटेल ने भ्रमण कर किसानों के ल‍िए वैश्विक बाजार से चुनार निर्यात सुविधा केंद्र बनाने की बात कही।  



जागरण संवाददाता चुनार (मीरजापुर)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अब क्षेत्र का किसान अपने अनाज, फल, सब्जी, मसाले तथा मत्स्य उत्पादों को सीधे चुनार से ही दुनिया के बाजार में निर्यात कर सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश का किसान वैश्विक बाजारों तक पहुंचे और उसकी आय में निरंतर वृद्धि हो।

बताया क‍ि इसी उद्देश्य से चुनार में विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त सरदार वल्लभभाई पटेल निर्यात सुविधा केंद्र की स्थापना की गई है। इससे मीरजापुर समेत आसपास के जनपदों के किसानों को अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर मिलेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा मिलेगी। उन्होंने एपीडा के डीजीएम व क्षेत्रीय प्रभारी डा. सीबी सिंह व कार्यदायी संस्था सीपीडब्ल्यूडी के एई अनीश कुमार को निर्देश दिए कि बाकी बचे हुए कार्यों को शीघ्र पूरा करें।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) द्वारा निर्मित नवनिर्मित सरदार वल्लभभाई पटेल निर्यात सुविधा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्होंने केंद्र में संचालित होने वाले कार्यालयों, किसानों के प्रशिक्षण हेतु बनाए गए सभागार, आधुनिक प्रयोगशाला, पैकेजिंग यूनिट तथा अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और संचालन संबंधी जानकारी एपीडा के उप महाप्रबंधक डा. सीबी सिंह से ली।

भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस एकीकृत भवन का निर्माण सीपीडब्ल्यूडी द्वारा कराया गया है, जिसका लोकार्पण होना है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि यह केंद्र किसानों, बागवानों और मत्स्य पालकों के लिए एक ही परिसर में निर्यात से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। यहां एपीडा के साथ समुद्री उत्पाद निर्यात प्राधिकरण, मसाला बोर्ड तथा निर्यात के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण ईआईसी प्रयोगशाला की स्थापना की गई है, जिससे उत्पादों की गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर ही संभव होगी।

उन्होंने कहा कि भविष्य में यहां नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि किसान एफपीओ के माध्यम से संगठित होकर अपने उत्पादों को वैश्विक मानकों के अनुरूप तैयार कर सकें और सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बना सकें। निरीक्षण के दौरान सीपीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अनीश कुमार, एपीडा के एसोसिएट शुभम राय, अपनादल एस युवा के राष्ट्रीय सचिव दिव्यांश पटेल, प्रदेश सचिव डा. अनिल सिंह, रेखा वर्मा, आलोक पटेल, उदय पटेल, अभय वर्मा, शिवकुमार सिंह, सभासद अजय पाल आदि थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161876