search

मलोट के गुरुद्वारा भाई जगता जी में प्रधानगी विवाद; पगड़ियां उछलीं, बस को लेकर शुरू हुआ झगड़ा

LHC0088 3 hour(s) ago views 572
  

सिविल अस्पताल में भर्ती जतिंदर सिंह व साथी।



जागरण संवाददाता, मुक्तसर। पंजाब के मुक्तसर में मलोट के प्रसिद्ध गुरुद्वारा भाई जगता जी में शुक्रवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब संगत को धार्मिक कार्यक्रम में ले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद भड़क उठा। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया और आरोप है कि इस दौरान पगड़ियां तक उछाली गईं।

घटना में कुछ लोगों को चोटें आई हैं, जबकि एक व्यक्ति सिविल अस्पताल मलोट में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार महंत बाबा तीर्थ सिंह जी के जन्म दिवस पर गोनियाना मंडी में आयोजित धार्मिक समारोह में संगत को ले जाने के लिए एक पक्ष ने बस किराए पर ली थी। अस्पताल में भर्ती जतिंदर सिंह पुत्र इकबाल सिंह निवासी एकता नगर ने आरोप लगाया कि बस का पूरा किराया उन्होंने स्वयं वहन किया था और संगत से कोई राशि नहीं ली जानी थी।

जब बस को गुरुद्वारा साहिब के बाहर खड़ा कर सवारियां बैठाई जा रही थीं, तभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष तुलसा सिंह के बेटे हरदीप सिंह उर्फ दीपा ने वहां पहुंचकर सवारियों को रोक दिया और कथित तौर पर गाली-गलौज व मारपीट की।

यह भी पढ़ें- अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार, ट्राईसिटी व पंजाब के रास्ते हिमाचल पहुंचाते थे नशे की खेप

घटना की जानकारी देते हुए हरदीप सिंह।
जबरन कमेटी अध्यक्ष बनने के लगाए आरोप

जतिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि तुलसा सिंह जबरन कमेटी के अध्यक्ष बने हुए हैं, जबकि बाबा जी ने लिखित रूप में हरबंस सिंह को सेवा की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि हाल ही में खरीदी गई गुरुद्वारा की जमीन को एक ट्रस्ट के नाम करवाया गया है, जिससे विवाद और गहरा गया है।

दूसरी ओर हरदीप सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि बस में सवारियां कम थीं और कुछ लोग गलती से उसमें चढ़ गए थे। जब उन्हें सही जानकारी दी गई तो वे उतर गए।

यह भी पढ़ें- लग्जरी फ्लाइट, लग्जरी नशा; डेढ़ करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, बैंकॉक से अमृतसर लौटे युवक अरेस्ट
बस से उतरते हुए किया हमला

इसके बाद जतिंदर सिंह और उनके साथियों ने हमला किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता तुलसा सिंह पिछले 12 वर्षों से मुख्य सेवादार के रूप में सेवा कर रहे हैं और बाबा जी द्वारा उन्हें सिरोपा देकर सेवा जारी रखने को कहा गया था। घटना ने इलाके में धार्मिक संस्थानों के प्रबंधन को लेकर चल रहे विवाद को उजागर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- लग्जरी फ्लाइट, लग्जरी नशा; डेढ़ करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, बैंकॉक से अमृतसर लौटे युवक अरेस्ट
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159666