search

UP Weather Today: यूपी में बदलने वाला है मौसम! इस दिन गरज- चमक के साथ बारिश की चेतावनी

cy520520 2026-2-14 07:26:28 views 1235
  

बारिश की सांकेतिक तस्वीर।



जागरण टीम, लखनऊ। UP Weather Today: यूपी के मौसम में गर्मी महसूस होने लगी है। सुबह से तेज धूप निकलने के साथ ही दोपहर में सूरज की तपिश बढ़ रही है, जिससे तेज गर्मी महसूस हो रही है। शुक्रवार को कुछ शहराें में दिन का तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
लखनऊ में बढ़ेगा दिन का तापमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तीन दिन तक दोपहर का तापमान लगातार बढ़ेगा। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 17 और 18 फरवरी को बारिश हो सकती है, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवा चल सकती हैं।
आज कैसा रहेगा इन शहरों में मौसम

आज के मौसम की बात करें तो 14 फरवरी को आगरा, कानपुर, गोरखपुर, बरेली, पीलीभीत, सहारनपुर, मेरठ, मुज्जफरनगर, रामपुर, अमरोहा, मथुरा सहित कई जिलों में सुबह मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप निकलने का अनुमान है। अभी इन जिलों में तीन दिन तक तापमान बढ़ेगा ये पूर्वानुमान है।
सुबह से निकल रही धूप से बढ़ा तापमान

आगरा में कल यानि शुक्रवार को सुबह आठ बजे से ही धूप तेज होती गई। इससे न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज होती गई, दोपहर एक बजे के बाद धूप में खड़ा होना मुश्किल हो गया। ज्यादा देर तक धूप में खड़े होने पर पसीना आने लगा, दोपहर तीन बजे तक तेज धूप निकली। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को तेज हवा चलने लगी।
पश्चिमी विक्षोभ से 17 और 18 फरवरी को बारिश के आसार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 16 फरवरी तक दिन का तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा। मगर, रात का तापमान अभी कम रहेगा।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार

यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम? इन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, यहां होगी बारिश और बर्फबारी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725