search

बिहार के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, पटना सहित 19 जिलों के तापमान में गिरावट

Chikheang 1 hour(s) ago views 685
  

बिहार का मौसम। फोटो एआई जनरेटेड



जागरण संवाददाता, पटना। पछुआ के कारण राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा। ज्यादातर भागों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ पछुआ की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने का पूर्वानुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हवा की गति तेज होने के कारण पटना सहित 19 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

पटना का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस एवं 29.3 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम में हो रहे बदलाव के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना रहेगा।

दो दिनों बाद बंगाल की कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने के आसार है। इसके कारण तराई वाले इलाकों में कोहरे और बादल छाए रहने की संभावना है।

शुक्रवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस सिवान के जीरादेई में दर्ज किया गया। जबकि, पटना के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 15.7 डिग्री सेल्सियस बीते 15 वर्षों के दौरान सबसे अधिक दर्ज किया गया।

शुक्रवार को पटना सहित 22 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। सबसे कम दृश्यता एक हजार मीटर पूर्णिया में दर्ज किया गया। जबकि, पटना व आसपास इलाकों का मौसम सामान्य बना रहा।
प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
   
   
   पटना
   26.0
   15.7
   
   
   गयाजी
   26.7
   12.2
   
   
   भागलपुर
   27.4
   13.0
   
   
   मुजफ्फरपुर
   26.0
   14.3
   

न्यूनतम तापमान: गया में सबसे कम 12.2°C
मौसम ठंडा और शुष्क बना हुआ है। सुबह-शाम हल्का कोहरा संभव।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161355