search

विधानसभा में विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी, बोले- कांग्रेस और सपा ने किया किसानों को कर्जदाता बनाने का महापाप

deltin33 3 hour(s) ago views 843
  

सदन में बोलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ



राज्य ब्यूरो, जागरण लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा में कहा कि औपनिवेशिक काल ने जिस किसान को उत्पादक से उपभोक्ता बनाया, उसी किसान को कांग्रेस और सपा की सरकारों ने कर्जदाता बनाने का पाप किया है। आज स्पष्ट कृषि नीति ने परिस्थितियां पलट दी हैं।

विकास की इस यात्रा में प्रदेश ने अन्नदाता को फिर से केंद्र में स्थापित किया है और कृषि-अर्थव्यवस्था को दोहरी गति से आगे बढ़ाया है। आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य नहीं है, ट्रिपल-टी का एक प्रतीक बन गया है। ट्रिपल टी यानी टेक्नोलाजी, ट्रस्ट और ट्रांसफार्मेशन।

मुख्यमंत्री ने सपा सदस्यों से कहा कि मैंने राजू पाल और उमेश पाल की हत्या का मुद्दा इसलिए उठाया, क्योंकि आप लोगों ने माफिया को गले लगाया था। उन माफिया ने हमें आंखें दिखाने का प्रयास किया, तो दुष्परिणाम भी भुगता। हर गरीब को जीने का अधिकार, बिना भेदभाव के उनका हक मिलना चाहिए।

तुष्टिकरण के नाम पर आक्रांताओं को महिमामंडन करना समाजवादियों का मुख्य धंधा बन गया है। यह कब रंग बदल दें, कोई भरोसा नहीं। तंज कसते हुए कहा गिरगिट भी आज पश्चाताप करेगा कि ये समाजवादी मुझसे भी आगे निकल गए हैं।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे बनेगा सेमी बुलेट कॉरिडोर  

मुख्यमंत्री ने कहा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को 110 मीटर से 120 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव उनकी सरकार में रखा गया था। उन्होंने यह भी कहा कि प्रस्तावित सेमी बुलेट ट्रेन हम वहीं से चलाएंगे। देश के अंदर जो नए कॉरिडोर बनने जा रहे हैं, उनके लिए हमारी तैयारी चल रही है। वाराणसी से इसे जोड़ने के लिए भूमि राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी।

गिरीश चंद्र यादव को बताया सवा लाख से एक लड़ाऊं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन सरकार शहर से गांव तक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कर रही है। हमारे खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ही हैं। सपा चार बार में जितना नहीं कर पाई, उन्होंने आधे समय में इतना कर दिया कि जिससे पूरी सपा उसमें डूब जाएगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गिरीश यादव कृष्ण के वंशज हैं और वो दुर्योधन के भक्त हैं।

यह भी पढ़ें- UP में सामाजिक पेंशन की बढ़ेगी धनराशि, इन लोगों को होगा फायदा; CM योगी ने विस में दिए संकेत
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470749