search

बच्ची की बहादुरी से टली चोरी की वारदात: जालंधर में जरनल स्टोर के चोरों ने तोड़े ताले, बच्ची के शोर मचाने पर भागे

deltin33 2026-2-14 05:56:51 views 1243
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सहयोगी, जागरण जालंधर। शहर के शक्ति नगर में स्थित थापर जरनल स्टोर की दुकान के चोर ताले तोड़ रहे थे कि गली से निकल रही बच्ची ने देख शोर मचा दिया। बच्ची का शोर सुनकर चोर मौके पर एक्टिवा से फरार हो गए, जिसकी शिकायत उनकी पास रहने वाले दुकान मालिक को दी और चोरी होने की सूचना पाकर इलाके के लोग इकट्ठे हो गए, जिन्होंने थाना चार की पुलिस को सूचित किया और व्योमकेश पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गईं।

थापर जरनल स्टोर के मालिक चाँद ने बताया कि वह पिछले कई सालों से शक्ति नगर में दुकान को चला रहे हैं। उसने बताया कि वह रोजाना की तरह शुक्रवार रात 10.30 बजे दुकान के ताले लगाकर घर चले गए थे कि करीब 30 मिनट के बाद गली से निकल रही बच्ची ने देखा कि दो युवकों ने दुकान के ताले तोड़ दिए थे और वह दुकान का शटर उखाड़ने की कोशिश कर रहे थे, जिसे देख उसने शोर मचा दिया।

बच्ची का शोर सुनकर दोनों युवक मौके से भाग गए। पीड़ित दुकानदार ने कहां कि वह अगर दुकान के शटर को सेंटर लॉक न लगा होता तो दुकान का शटर खोल चोर दुकान से सामान चोरी कर ले जाते। वारदात के बाद इलाके के लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने थाना चार की पुलिस को सूचित किया और सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना चार की पुलिस जांच में जुट गई।

इलाके के लोगों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके इलाके में गश्त बढ़ाई जाए ताकि चोर लुटेरों के मन में पुलिस का डर बना रहे और वारदातों पर नकेल कसी जाए, वहीं थाना चार की प्रभारी अनु पलयाल ने बताया कि उनकी टीम मामले की जांच में जुटी हुई हैं और वह आरोपितों के खिलाफ बनती कार्रवाई कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- लुधियाना में दर्दनाक हादसा: रैपिडो बाइक से गिरी महिला के सिर पर चढ़ा ट्रॉले का पहिया, मौके पर तोड़ा दम
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131