search

भोपाल में लिव-इन पार्टनर की हत्या: परिवार समेत चार गिरफ्तार, पानी के टैंक में मिला शव

deltin33 6 hour(s) ago views 676
  

भोपाल में महाराष्ट्र की युवती की हत्या।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भोपाल में लिव-इन पार्टनर युवती की गला दबाकर हत्या कर युवक ने अपने परिजनों के साथ शव ले जाकर पानी के टैंक में फेंक दिया। गुरुवार दोपहर टैंक के अंदर पेटी में बंद युवती की लाश मिली। हालांकि, हत्या की गुत्थी शुक्रवार को पुलिस ने सुलझा ली।

पुलिस ने हत्या के आरोप में लिव-इन पार्टनर, उसके भाई, बहन और मां को गिरफ्तार किया है। आरोपित युवक ने लिव-इन पार्टनर युवती की हत्या शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात की थी। शव को एक दिन घर में रखने के बाद रविवार रात उसे पेटी में भरकर घर से करीब 200 मीटर दूर पानी के एक टैंक में फेंक दिया था।

पुलिस के अनुसार, मृतका महाराष्ट्र की निवासी थी। उसकी दोस्ती इंटरनेट मीडिया पर डेटिंग ऐप से भोपाल के आरोपित से हुई थी। आरोपित आटो चलाता है और उसकी दो शादियां पहले ही हो चुकी हैं। दोनों पत्नियां उससे अलग रहती हैं।

अक्टूबर 2025 के अंतिम सप्ताह में आरोपित के बुलावे पर पीड़िता गुजरात से भोपाल आई। शुरुआत में आरोपित ने उसे होटल में रखा, बाद में अपने घर ले आया। कुछ समय साथ रहने के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपित का दावा है कि मृतका उसे छोड़ने के बदले रुपयों की मांग कर रही थी। ऐसे में युवती की गला दबाकर हत्या कर दी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470800