search

ओडिशा में शादी का झांसा देकर ठगी: एक्साइज एएसआई गिरफ्तार, फोटो वायरल करने की दे रहा था धमकी

Chikheang Yesterday 22:56 views 1062
  

आबकारी एएसआई सुरेंद्र प्रधान धोखाधड़ी, ब्लैकमेल में गिरफ्तार



जागरण संवाददाता, अनुगुल। प्रेम, धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में आबकारी (एक्साइज) विभाग के एक सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान सुरेंद्र प्रधान के रूप में हुई है, जो वर्तमान में अनुगुल जिले के आठमलीक आबकारी थाना में तैनात है। उसे बरहमपुर साइबर पुलिस ने दबोचा।

पुलिस के अनुसार प्रधान इससे पहले बरहमपुर आबकारी खुफिया कार्यालय में करीब तीन वर्षों तक कार्यरत रहा है। इसी दौरान उसकी पहचान एक युवती से सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर हुई। आरोपी ने युवती से विवाह का वादा कर उसका विश्वास जीता और उसकी अंतरंग तस्वीरें हासिल कर लीं।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से बार-बार रुपये की मांग की। उसने यूपीआई ऍप फोन पे के जरिए 40 हजार रुपये की उगाही की। इसके बाद भी वह और पैसे की मांग करता रहा और मना करने पर फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देता रहा।

पीड़िता ने साहस जुटाकर बरहमपुर साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज कर पुलिस ने तकनीकी व वैज्ञानिक जांच शुरू की। पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पर्याप्त प्रमाण मिलने के बाद प्रधान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में आरोपी के तौर-तरीकों का खुलासा हुआ है। यदि अन्य तथ्य सामने आते हैं तो और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। अधिकारी ने संकेत दिया कि आरोपी को अपने अपराधों के लिए कड़ी सजा का सामना करना पड़ सकता है।

हालांकि, साइबर पुलिस बार बार सोशल मीडिया के जरिए आम लोगों से अपील करती रहती है कि सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहें और निजी तस्वीरें साझा करने से बचें। वावजूद इसके कुछ लोग पुलिस के अपील को दरकिनार कर के इसी तरह जाल में फंस जाते हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161322