LHC0088 • Yesterday 22:56 • views 332
प्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, कानपुर। साइबर ठगों ने युवक का मोबाइल हैक कर 19.87 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने न तो कोई पासवर्ड साझा किया और न ही ओटीपी बताया।
सिविल लाइंस बाबाघाट निवासी धर्मप्रकाश गुप्ता ने बताया कि उनका यूनियन बैंक में खाता है। चार फरवरी को खाते से दो लाख रुपये निकासी के मैसेज आए तो वह बैंक पहुंचे लेकिन तब तक वह बंद हो चुकी थी।
दूसरे दिन भी इसी तरह निकासी होते हुए कुल 19.87 लाख रुपये खाते से निकल गए। कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 12 लाख की ठगी मामले में टाइम सिटी सोसाइटी के दो निदेशक गिरफ्तार, चेयरमैन समेत 14 पर मुकदमा दर्ज |
|