search

ओडिशा विजिलेंस की कार्रवाई: सीडीएमओ कार्यालय के जूनियर असिस्टेंट गिरफ्तार, आय से 205% अधिक संपत्ति

deltin33 Yesterday 22:29 views 504
  

अनुगुल सीडीएमओ कार्यालय का जूनियर असिस्टेंट गिरफ्तार



संवाद सहयोगी, अनुगुल। अनुगुल के मुख्य जिला चिकित्साधिकारी (सीडीएमओ) कार्यालय में कार्यरत जूनियर असिस्टेंट सुब्रत कुमार बेहरा को ओडिशा विजिलेंस ने गुरुवार शाम को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपनी ज्ञात आय से 205 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की, जिसका वह संतोषजनक स्रोत नहीं बता सका।

विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम, 2018 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उसे विशेष विजिलेंस अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी ने वर्ष 2017 से 2025 के बीच वेतन बिल में हेराफेरी कर सरकारी खजाने को चूना लगाया। जहां उसका वास्तविक मासिक वेतन करीब 51 हजार रुपये था, वहीं उसने वेतन को बढ़ाकर 3.36 लाख से 7.36 लाख रुपये तक दर्शाया।

इतना ही नहीं, महंगाई भत्ता भी 9.05 लाख से 14.06 लाख रुपये तक दिखाया गया। इस तरह करीब 2.38 करोड़ रुपये की राशि संदिग्ध तरीके से निकाले जाने का आरोप है। इस संबंध में अलग से आपराधिक मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विजिलेंस की टीमों ने एक साथ आरोपी से जुड़े पांच ठिकानों पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान अनुगुल में लगभग 4500 वर्गफुट का तीन मंजिला मकान, करीब 450 ग्राम सोने के आभूषण, बैंक व डाक जमा मिलाकर लगभग 36 लाख रुपये नकद व जमा राशि, दो चारपहिया वाहन और तीन दोपहिया वाहन सहित बड़ी मात्रा में घरेलू सामान बरामद किया गया।

प्रारंभिक आकलन के अनुसार जब्त संपत्तियों का मूल्य आरोपी की वैध आय की तुलना में अत्यधिक है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क और संभावित मिलीभगत की भी जांच की जा रही है।

मामले ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है। जांच एजेंसी ने संकेत दिए हैं कि यदि अन्य अधिकारियों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470623