search

विजय चौक पर सांसद और सेना के अधिकारी की गाड़ियों में टक्कर, इनोवा सड़क पर पलटी; कार सवार 2 लोग घायल

Chikheang 2026-2-13 22:29:17 views 1239
  

विजय चौक पर सांसद और सेना के अधिकारी की गाड़ियों में टक्कर। जागरण  



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के अति सुरक्षित वाले इलाके में शुक्रवार शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट के विजय चौक के पास दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार सड़क के बीचों-बीच पलट गई। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम 6:12 बजे कर्तव्य पथ थाना पुलिस को सूचना मिली कि विजय चौक के पास दो गाड़ियों के बीच टक्कर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां देखा गया कि एक सफेद रंग की गाड़ी पलटी हुई हालत में सड़क के बीच पड़ी थी, जबकि दूसरी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में किनारे खड़ी थी।

  

शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे में शामिल एक गाड़ी सांसद की थी, जबकि दूसरी गाड़ी सेना के एक अधिकारी की बताई जा रही है। घटना के समय दोनों गाड़ियों में केवल ड्राइवर सवार थे। राहत की बात यह रही कि टक्कर के बावजूद किसी को कोई चोट नहीं आई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब तक दोनों पक्षों में से किसी ने भी औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। फिलहाल मामले को लेकर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

  

इस बीच घटना का 36 सेकंड का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में सफेद रंग की कार पलटी हुई दिखाई दे रही है और आसपास लोगों की भीड़ नजर आ रही है। वहीं इस हादसे ने कुछ देर के लिए यातायात को भी प्रभावित किया, हालांकि पुलिस ने स्थिति को जल्द ही सामान्य कर दिया।

यह भी पढ़ें- रामपुर में आर-पार की जंग: वकीलों ने 6 घंटे थामी दिल्ली-लखनऊ हाईवे की रफ्तार, अब सोमवार को होगा सबसे बड़ा चक्का जाम!
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244