बिहार का मौसम। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश का मौसम सात दिनों तक शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय राज्य के सभी भागों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, शुक्रवार को शहर के छह स्थानों के शेखपुरा, औरंगाबाद, राजगीर, पूसा, सहरसा एवं किशनगंज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि 7.9 डिग्री सेल्सियस के साथ पूसा समस्तीपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सबसे कम न्यूनतम दृश्यता 250 मीटर पूर्णिया में दर्ज हुई। राज्य के ज्यादातर भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने के बाद दिन में धूप निकलने के बाद भी पछुआ के कारण कनकनी बनी रही है। पछुआ के कारण धूप का प्रभाव कम रहा।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
पटना
24.0
13.3
गया
24.0
10.6
भागलपुर
25.1
11.4
मुजफ्फरपुर
24.0
13.5
राजधानी के समनपुरा व तारामंडल क्षेत्र की हवा खराब
पटना के समनपुरा और तारामंडल की हवा शुक्रवार को सबसे खराब दर्ज की गई। समनपुरा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 343 एवं तारामंडल का 254 एक्यूआइ दर्ज किया गया।
वहीं, पटना समेत 17 शहरों की हवा प्रदूषित रही। प्रमुख शहरों में आरा सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां का एक्यूआइ 266 रहा। अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, कटिहार, किशनगंज, मोतिहारी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, सासाराम एवं सिवान मध्यम दर्जे के प्रदूषित शहरों में रहा। राजधानी के दानापुर का एक्यूआइ 202, मुरादपुर का 163 एवं पटना सिटी के शिकारपुर का एक्यूआइ 90 दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों की स्थिति
शहर एक्यूआइ (AQI) वायु गुणवत्ता श्रेणी
आरा
266
खराब
राजगीर
261
खराब
समस्तीपुर
258
खराब
बिहारशरीफ
241
खराब
बक्सर
229
खराब
हाजीपुर
229
खराब
पटना
217
खराब
सासाराम
200
बहुत खराब
मुंगेर
198
बहुत खराब
गया
166
मध्यम प्रदूषित
कटिहार
160
मध्यम प्रदूषित
सिवान
153
मध्यम प्रदूषित
मुजफ्फरपुर
146
मध्यम प्रदूषित
मोतिहारी
143
मध्यम प्रदूषित
भागलपुर
138
मध्यम प्रदूषित
औरंगाबाद
129
मध्यम प्रदूषित
अररिया
124
मध्यम प्रदूषित
किशनगंज
102
संतोषजनक
बेगूसराय
83
संतोषजनक
|