search

भिवानी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल

cy520520 Yesterday 22:29 views 711
  

भिवानी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, भिवानी। अजीतपुर-जूई मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे के बाद अजीतपुर गांव में मातम का माहौल है।

हादसा वीरवार देर सायं को हुआ। अजीतपुर वासी 19 वर्षीय विक्रम और 17 वर्षीय जतिन बाइक से अपने गांव से जुई गांव में किसी कार्य से जा रहे थे। दोनों चचेरे भाई है। वे कुछ दूर ही चली थी कि अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने उन्हें देखा। वहीं गांव के ही एक पिकअप चालक ने दोनों को तुरंत जुई अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए दोनों को भिवानी रेफर कर दिया गया।

भिवानी में चिकित्सक ने जतिन को मृत घोषित कर दिया। जबकि विक्रम की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया। स्वजन उसे हिसार ले गए, जहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

जतिन के चाचा अशोक ने बताया कि नौरंगाबास ठाकरान गांव से जतिन का मामा संजय किसी काम से घर आया हुआ था। जिसकी मोटरसाईकिल लेकर जतिन और विक्रम किसी काम से जुई जा रहे थे रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हम खेत में काम कर रहे थे, तब गांव के ही जानकार व्यक्ति ने हमें सूचना दी। जब तक हम जूई के नागरीक अस्पताल में पहुंचे ,तब तक घायलों को भिवानी रेफर किया जा चुका था। जहां पर जतिन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जतिन दो भाईयों में बड़ा था जबकि उसके पिता मजदूरी करते है।

वह गांव के ही स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। घटना की सूचना मिलने के बाद से ही गांंव में मातम का माहौल पसरा हुआ है।। हादसे की सूचना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल है। किस वाहन ने टक्कर मारी अभी पता नहीं लग पाया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157088