search

24 से 26 फरवरी तक होगा रोजगार महाकुंभ, यूपी के हजारों युवाओं को मिलेंगी नौकरियां

cy520520 2026-2-13 22:29:12 views 688
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला कार्यकारी समिति की बैठक में रोजगार महाकुंभ की तैयारियों पर मंथन किया गया। रोजगार महाकुंभ 24 से 26 फरवरी तक गंगानगर स्थित आइआइएमटी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगा। जिसमें कई हजार युवक युवतियों को रोजगार मिलेगा।

विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा. वी के सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला कार्यकारी समिति के सदस्य और उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

सहायक निदेशक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय शशिभूषण उपाध्याय ने रोगजार महाकुंभ के संबंध में कार्ययोजना प्रस्तुत की। डीएम ने इस दौरान कहा कि महाकुंभ के लिए सभी विभाग प्रयास करें।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पालीटेक्निक संस्थान, तकनीकी और प्रबन्धकीय निजी संस्थान, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि निजी क्षेत्र की सभी ईकाइयों एवं दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के निजी नियोजकों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत कराएं और ज्यादा से ज्यादा संख्या में रिक्तियां सूचीबद्ध करें।

शिक्षण प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों को उन्होंने कहा कि रोजगार महाकुम्भ में युवाओं की अधिकतम प्रतिभागिता सुनिश्चित कराने में मदद करें।

विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग व जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामीण स्तर तक मेले का व्यापक प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया। सहायक निदेशक क्षेत्रीय सेवायोजन को प्रचार सामग्री के माध्यम से मेले की सूचना ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में 20 से अधिक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725