search

Gold Silver Price Crash: दिनभर में 5% टूटी चांदी, सोना भी फिसला; क्यों आई बड़ी गिरावट और क्या करें निवेशक?

cy520520 Yesterday 21:27 views 1023
  

Gold Silver Price Crash: दिनभर में 5% टूटी चांदी, सोना भी फिसला; क्यों आई बड़ी गिरावट और क्या करें निवेशक?



नई दिल्ली| सोना-चांदी की चमक एक बार फिर फीकी (gold silver price crash) पड़ गई है। शुक्रवार, 13 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज हुई और चांदी करीब 5% टूटकर 2.55 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी 13,500 रुपए यानी 5.03% गिरकर 2,55,000 रुपए (silver price delhi) प्रति किलोग्राम (सभी कर समेत) पर बंद हुई। गुरुवार को यही कीमत 2,68,500 रुपए (silver rate today) प्रति किलोग्राम थी। यानी एक दिन में बड़ा झटका।
सोना भी 2400 रुपए सस्ता हुआ

सोना भी दबाव में रहा। 99.9% शुद्धता वाला सोना 2,400 रुपए (gold price crash) यानी 1.5% गिरकर 1,58,500 रुपए (old price today) प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,60,900 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: चांदी की कीमतें धड़ाम, 15 दिन में ₹1.75 लाख टूटी कीमत; इतना सस्ता हो गया सोना!
सोने-चांदी में क्यों आई गिरावट?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी के मुताबिक, शेयर बाजार में व्यापक बिकवाली का असर सोने-चांदी पर भी दिखा। निवेशक अमेरिकी उपभोक्ता महंगाई (CPI) के आंकड़ों से पहले सतर्क हो गए हैं, इसलिए दबाव बना रहा।

हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तस्वीर थोड़ी अलग रही। हाजिर चांदी 2.01 डॉलर यानी करीब 3% बढ़कर 77.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि सोना करीब 1% चढ़कर 4,968.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।
रूस-यूक्रेन संघर्ष में थोड़ी नरमी

कोटक सिक्योरिटीज की उपाध्यक्ष (जिंस शोध) कायनात चैनवाला के मुताबिक, वैश्विक बाजार का फोकस अमेरिकी CPI आंकड़ों पर है। चांदी 79 डॉलर और सोना 4,990 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा है।

विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका-ईरान तनाव और रूस-यूक्रेन संघर्ष में थोड़ी नरमी से भी सुरक्षित निवेश की मांग कम हुई है। कुल मिलाकर, घरेलू बाजार में फिलहाल दबाव है। आगे की दिशा काफी हद तक अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों और वैश्विक हालात पर निर्भर करेगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157032