search

गोमतीनगर के बाद लखनऊ को म‍िलेगा एक और नया रेलवे स्‍टेशन, हाईटेक सुव‍िधाओं से होगा लैस; डेटलाइन तय

LHC0088 Yesterday 19:26 views 831
  

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने निर्माणाधीन नए स्टेशन भवन का क‍िया निरीक्षण।   



जागरण संवाददाता, लखनऊ। गोमतीनगर के बाद शहर को एक नया भव्य रेलवे स्टेशन 30 सितंबर को मिल जाएगा। रेलवे आनंद नगर की ओर बन रहे नए लखनऊ स्टेशन भवन को यात्रियों के लिए 30 सितंबर को शुरू कर देगा। एयरपोर्ट की तरह यात्री सुविधाएं निजी हाथों में होंगी। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने जब शुक्रवार को निर्माणाधीन नए स्टेशन भवन का निरीक्षण किया तो इसको पूरा करने की तिथि तय हो गई।

महाप्रबंधक ने कहा कि चारबाग में लखनऊ मुख्य स्टेशन पर यातायात का दबाव करने के लिए आनंद नगर की ओर बन रहे नए स्टेशन भवन का निर्माण जल्द पूरा कराना प्राथमिकता है। रेलवे के सभी विभागों को समन्वय बनाकर काम में आ रही बाधाओं को दूर करना होगा। अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी। हर हाल में दीपावली से पहले यात्रियों को नया स्टेशन भवन मिल जाना चाहिए।

डीआरएम सुनील कुमार वर्मा और आरएलडीए के मुख्य प्रोजेक्ट प्रबंधक पावस यादव सहित कई अधिकारियों ने महाप्रबंधक को कार्य की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि यात्रियों की सहायता के लिए निजी एजेंसी की तैनाती जून तक हो जाएगी।

इससे एयरपोर्ट की तरह व्हील चेयर सहित कई सेवाओं की उपलब्धता आसान हो जाएगी। एयरपोर्ट की तरह आगमन और प्रस्थान की व्यवस्था अलग-अलग होगी। स्टेशन के लिए अलग फायर फाइटिंग सिस्टम, विद्युत सब स्टेशन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल शोधन प्लांट होंगे।  
ऐसा होगा नया स्टेशन भवन

  • 420.7 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आनंदनगर की तरह नया स्टेशन
  • 30 सितंबर को यात्रियों के लिए शुरू करने की है तैयारी
  • 45 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल का होगा स्टेशन भवन का बिल्डअप एरिया
  • 7 मंजिला होगा आनंद नगर की ओर बन रहा नया स्टेशन भवन
  • 3 मंजिल तक यात्रियों की सुविधाओं के लिए होगा उपयोग
  • 4 मंजिल पर रेस्टोरेंट, होटल, शापिंग माल सहित होंगी कई सुविधाएं
  • 11 लिफ्ट के जरिए यात्री उपयोग कर सकेंगे स्टेशन भवन का उपयोग
  • 13 एस्केलेटर भी यात्रियों की सुविधाओं के लिए लगेंगी
  • 80 हजार वर्ग मीटर का बनेगा स्टेशन भवन के सामने परिसर
  • 15 मीटर चौड़ी होगी बस, आटो, कार और दोपहिया वाहनों के लिए सामने की सड़क
  • 3 तरह की पार्किंग यात्रियों, कमर्शियल वाहनों और होटल व माल के लिए बनेंगी
  • 1250 किलोवाट के सोलर पैनल से जगमगाएगा नया स्टेशन


यह भी पढ़ें- यूपी को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने का \“डिजिटल ब्लूप्रिंट\“, 25 लाख युवाओं को AI ट्रेनिंग और डेटा सेंटर्स का जाल बिछाएगी योगी सरकार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159342