search

भट्टी की ललकार पर लॉरेंस गैंग की खुली धमकी; हरि बॉक्सर का वीडियो वायरल, कहा- सिर कलम कर देंगे

deltin33 2 hour(s) ago views 457
  

लॉरेंस बिश्नोई और शहजाद भट्‌टी।  



जागरण संवाददाता, अमृतसर। गैंगस्टर जगत में एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए खुली धमकियों का दौर शुरू हो गया है। लॉरेंस गैंग के सदस्य हरि बॉक्सर ने पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी को वीडियो जारी कर जान से मारने की धमकी दी है। वीडियो में बॉक्सर हथियारों का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है और कह रहा है कि “जिस दिन चाहेंगे तेरा सिर कलम कर देंगे।”

हरि बॉक्सर, जो कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जाता है, ने कहा कि उनके पास हथियारों की कोई कमी नहीं है। उसने दावा किया कि इतनी गोलियां मारेंगे कि “गोलियां गिनकर तेरा खानदान करोड़पति हो जाएगा।” बॉक्सर ने यह भी कहा कि “लॉरेंस बाप था और बाप रहेगा।”

दरअसल, यह विवाद तब भड़का जब पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने एक वीडियो जारी कर लॉरेंस को खुली चुनौती दी। भट्टी ने पूछा कि क्या उसके पास उसे मारने के लिए हथियार हैं। उसने लॉरेंस को “गद्दार” बताते हुए कहा कि सही समय आने पर वह जवाब देगा।

इतना ही नहीं, वीडियो में शहजाद भट्टी ने कहा कि 10–15 दिन लोगों ने झूठी खबरों के बहुत मजे लिए। उसके ऊपर गोलियां चलाई गई हैं। इसके बाद लॉरेंस ने जिम्मेदारी ली कि शहजाद भट्टी को मार दिया। लॉरेंस से पूछना चाहता हूं क्या तुम्हारे पास उसे मारने के लिए हथियार हैं या नहीं हैं?

यह भी पढ़ें- \“आप\“ का होशियारपुर, अमृतसर से लेकर बठिंडा तक प्रदर्शन, पार्टियों के मंत्रियों और विधायकों ने बाजवा के खिलाफ खोला मोर्चा

हथियार दिखाते हुए हरि बॉक्सर ने पाकिस्तानी डॉन को धमकी दी।
लॉरेंस गैंग का दावा भट्‌टी पर किया हमला

कुछ दिन पहले लॉरेंस गैंग की ओर से गैंगस्टर रणदीप मलिक ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया था कि पुर्तगाल में शहजाद भट्टी को ट्रैक कर उस पर हमला किया गया। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

भट्टी ने अपने वीडियो में कहा कि उसके खिलाफ चलाई गई गोलीबारी की खबरें झूठी थीं। उसने दावा किया कि भारत में उसके 25-30 खास लोग सक्रिय हैं और लॉरेंस आज तक उनका कुछ नहीं बिगाड़ सका। उसने यह भी आरोप लगाया कि लॉरेंस अपने साथियों से काम करवाने के बाद उनके फोन तक नहीं उठाता।

यह भी पढ़ें- \“हरियाणा में बेरोजगारी और पंजाब में सियासी सौदेबाजी\“, अनुराग ढांडा ने राज्य की भाजपा सरकार पर साधा निशाना
दोनों करीबी थे, लेकिन अब देते हैं खुलेआम धमकियां

सूत्रों के अनुसार दोनों कभी करीबी माने जाते थे, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। पहलगाम हमले और अन्य घटनाओं के बाद दोनों के बीच बयानबाजी तेज हो गई। सोशल मीडिया पर खुलेआम दी जा रही इन धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि अभी तक किसी आधिकारिक एजेंसी की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इस तरह की बयानबाजी से गैंगवार की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें- मूसेवाला परिवार के आरोपों पर बंटी बैंस का पलटवार, बोला- मैं नहीं, शब्बीर जिम्मेदार; मां के ऑडियो से आया नया मोड़
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470531