search

सड़क पर लापरवाही बनी जानलेवा; गोराया में स्कूटर बाइक की टक्कर, दो नाबालिगों की मौत

Chikheang Yesterday 17:57 views 968
  

एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त स्कूटर।  



जागरण संवाददाता, जालंधर। गोराया के दोसांझ कलां के पास शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो नाबालिगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है और सड़क सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार दो किशोर स्कूटर पर सवार होकर फगवाड़ा की ओर जा रहे थे, जबकि दो अन्य बाइक पर थे।

दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में दो किशोरों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान 15 वर्षीय समर और 16 वर्षीय बिक्रम के रूप में हुई है। गांव के पंच के अनुसार समर आठवीं और बिक्रम 11वीं कक्षा का छात्र था। दोनों घर से किसी काम से निकले थे और परिवार को हादसे की खबर मिलते ही कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें- मिट्टी से भरी ट्राली बनी काल, पंजाब में दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत; गिरफ्तारी न होने पर बब्बरी बाइपास जाम
नाबालिगों के वाहन चलाने पर उठा सवाल

घटना ने एक नई बहस को जन्म दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में तेज रफ्तार और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन इस पर सख्ती नहीं हो रही। कई लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर बिना लाइसेंस किशोरों के हाथ में वाहन कैसे पहुंच रहे हैं। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में लागू नहीं होगी केंद्र की ‘पीएम-आशा’ योजना, सरकार ने किया इनकार
घायलों को अस्पताल में करवाया गया दाखिल

घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर अभिभावकों और प्रशासन की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें- फिरोजपुर में घरेलू कलह ने लिया खतरनाक रूप; व्यक्ति ने पत्नी-बच्चे को मारी गोली, खुद को भी किया जख्मी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161265