search

हल्द्वानी में डबल मर्डर में दुष्कर्म के एंगल से भी पुलिस कर रही जांच, पांच घंटे चला दोनों का पोस्टमार्टम

Chikheang 5 hour(s) ago views 544
  

वीडियोग्राफी पैनल व लेडी मेडिकल आफिसर की निगरानी में किया गया पोस्टमार्टम. Jagran



जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। युवक व युवती की देर रात हुई मौत के बाद पुलिस इस मामले को दुष्कर्म के एंगल से भी जांच कर रही है।इसके चलते पोस्टमार्टम के दौरान लेडी मेडिकल आफिसर को भी भेजा गया। महिला चिकित्सक की ओर से सैंपल लिए गए हैं। जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।

गुरुवार की तीन बजे सबसे पहले मृतका लक्ष्मी पोखरिया का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम तीन डाक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी टीम के साथ हुआ।मृतका के पोस्टमार्टम में सभी तरीके से जांच में ढाई घंटे लग गए। वहीं मृतक शुभम टम्टा का पोस्टमार्टम शाम को शुरू किया गया।

शुभम का पोस्टमार्टम में भी चिकित्सकों को करीब ढाई घंटे लग गए। फिलहाल चिकित्सकों को दोनों के शरीर में सिर व मुंह के अलावा कहीं ओर चोट नहीं दिखाई दी। दोनों का पोस्टमार्टम कर पुलिस ने शव स्वजन को सौंप दिया।

युवती के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दुष्कर्म के एंगल में कुछ कह पाना संभव हो सकेगा। पुलिस ने भी लक्ष्मी के भाई की ओर से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पांच साल पहले ही अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ गया शुभम

अल्मोड़ा: हल्द्वानी में हुए डबल मर्डर से अल्मोड़ा तक सनसनी फैल गई है। लोअर माल रोड सरकार की आली निवासी शुभम की हल्द्वानी में हत्या का मामला सामने आने पर मृतक के परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता की कुछ समय पहले हुई मौत से परिवार उभरा नहीं था कि गुरुवार को भाई बहनों में सबसे छोटे भाई शुभम की मौत की खबर से परिवार सदमे में आ गया।

तल्ला खोल्टा निवासी मृतक शुभम पांच साल पहले ही अल्मोड़ा से हल्द्वानी चले गया। जबकि मृतक के माता की कुछ वर्ष पूर्व और और पिता की करीब एक साल पहले मौत हो चुकी है। शुभम की पढ़ाई अल्मोड़ा से हुई। गुरुवार को जैसे ही क्षेत्र में शुभम की निर्मम हत्या की सूचना मिली, हर कोई सन्न रह गया।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी लिव-इन कपल मर्डर: कोरोना में पहला केस, फिर गैंगस्टर बन गया हत्यारा; अब तक 11 मुकदमे दर्ज

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी डबल मर्डर: सूरज छिपते ही \“नशे का गढ़\“ बन जाती है कुमाऊं की सबसे बड़ी मंडी, पुलिस पर उठे सवाल

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: शराब-चरस के आगोश में दिया डबल मर्डर को अंजाम, दोनों के मरने तक करते रहे पत्थरों से वार

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी डबल मर्डर: शुभम ने अपनी मौत को चार बार फोन करके बुलाया, प्रेमिका भी मारी गई

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी डबल मर्डर: लिव-इन कपल की पत्थरों से कुचलकर निर्मम हत्या, चार संदिग्ध हिरासत में
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160888