search

गोरखपुर प्रिया हत्याकांड में बेटे रुद्र का लिया गया DNA सैंपल, 30 जनवरी को मिला था शव,

Chikheang 3 hour(s) ago views 688
  

चर्चित प्रिया हत्याकांड। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। चर्चित प्रिया हत्याकांड की जांच अब वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ रही है। पुलिस ने मृतका प्रिया शेट्टी के 13 वर्षीय बेटे रुद्र का डीएनए सैंपल ले लिया है। इससे पहले पोस्टमार्टम के दौरान प्रिया का भी नमूना सुरक्षित किया गया था। अब डीएनए रिपोर्ट के जरिए यह पुष्टि की जाएगी कि रुद्र प्रिया का बेटा है या नहीं।

30 जनवरी की सुबह पीपीगंज थाना क्षेत्र के जसवल मार्ग पर बरघट्टा गांव स्थित पुल के नीचे एक महिला का शव मिला। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई गई। सीसी कैमरा फुटेज, मोबाइल सर्विलांस और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने चार दिन में मृतका की पहचान मुंबई निवासी प्रिया शेट्टी के रूप में की।

जांच में सामने आया कि प्रिया को उसका लिव इन पार्टनर विजय कुमार साहनी गोरखपुर लाया था। आरोप है कि गुरुवार रात शराब के नशे में गला कसकर और सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने के लिए शव पुल के नीचे फेंक दिया गया था।

मामले में विजय, उसकी पत्नी संध्या और ससुर रामबेलास सहानी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रिया और विजय की पहचान 2013 में मुंबई में हुई थी। दोनों कुछ समय तक साथ रहे और 2014 में रुद्र का जन्म हुआ। बाद में दोनों अलग हो गए। वर्षों बाद दोबारा संपर्क में आने और विवाद बढ़ने के बाद प्रिया गोरखपुर आई थी, जहां यह वारदात हुई।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में अवैध संबंधों के शक में हुई अभिषेक की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार

एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद रुद्र का डीएनए सैंपल लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद न केवल रिश्ते की पुष्टि होगी, बल्कि आगे की कानूनी प्रक्रिया और बच्चे के भविष्य को लेकर निर्णय भी स्पष्ट हो सकेगा। जल्द ही इस मुकदमे में आरोप पत्र दाखिल कर दिया जाएगा। रुद्र अभी विजय के बड़े भाई संजय के पास ही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160852