search

बेमौसम गर्मी से तपा हिमाचल, इस दिन फिर से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ; तीन जिलों में आज घने कोहरे की चेतावनी

cy520520 2026-2-13 07:56:56 views 1257
  

फरवरी की धूप ने सामान्य तापमान बढ़ाया।



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल में फरवरी में लगातार पड़ रही तेज धूप ने अधिकतम तापमान को सामान्य से लगभग सात डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा दिया है। इस माह अभी तक प्रदेश में 14.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है जो सामान्य से 61 प्रतिशत कम है।

सबसे अधिक वर्षा कुल्लू में 27.4 मिलीमीटर दर्ज की गई है। अधिकतर जिलों में सामान्य से 60 से 80 प्रतिशत तक कम वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में धूप खिलने से वीरवार को अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस का अंतर आया है।

सबसे अधिक वृद्धि मनाली में 2.8 डिग्री सेल्सियस की हुई। मौसम विभाग ने 13 फरवरी को मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। बिलासपुर और मंडी में वीरवार सुबह कोहरा छाया रहा।

बिलासपुर में दृश्यता लगभग 50 मीटर रही। प्रदेश में 17 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। हालांकि पहले 16 फरवरी से संभावना जताई थी। पर्यटक शिमला व मनाली पहुंच रहे हैं। मनाली के पर्यटन स्थल सोलंगनाला में पर्यटक बर्फ का आनंद ले रहे हैं।

प्रदेश में शिमला, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश में अब सिर्फ लाहुल स्पीति जिले में ही न्यूनतम तापमान माइनस में है। लाहुल स्पीति के ताबो में माइनस 8.8 और कुकुमसेरी में माइनस 8.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अधिकतर स्थानों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम है।

सबसे अधिक न्यूनतम तापमान पांवटा साहिब में 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। कल्पा, सोलन, मनाली, सराहन, भुंतर और बरठीं में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम रहा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725