search

कफ सीरप मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस का एक्शन, सरगना शुभम जायसवाल के पिता की ₹28 करोड़ की संपत्ति कुर्क

LHC0088 3 hour(s) ago views 1073
  

कफ सिरप मामले में शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल के महमूरगंज स्थित संपत्ति के अधिग्रहण की करवाई करती पुलिस



जागरण संवाददाता, वाराणसी। दो हजार करोड़ के जानलेवा कफ सीरप तस्करी मामले में कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर सरगना शुभम जायसवाल के पिता व मोहल्ला कायस्थान प्रह्लादघाट निवासी भोला प्रसाद की 28 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर दिया।

औषधि निरीक्षक जुनाब अली ने बीते 15 नवंबर को शुभम जायसवाल उसके पिता भोला प्रसाद समेत 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली पुलिस ने जांच में 10 से ज्यादा लोगों के नाम शामिल करते हुए 20 लोगों को सलाखाें के पीछे पहुंचा पाई है। बीएनएस की धारा 107 के अंतर्गत की गई कुर्की की कार्रवाई के दौरान कार्यपालक मजिस्ट्रेट (तहसीलदार सदर) संत विजय सिंह मौजूद रहे।

भोला प्रसाद की ये संपत्तियां कुर्क की गईं

  • तुलसीपुर वार्ड भेलूपुर परगना देहात वाराणसी स्थित व्यवसायिक भवन, जिसका मूल्य-23 करोड़ रुपये।
  • वार्ड लल्लापुरा खुर्द वाराणसी स्थित मकान, जिसका मूल्य 1.05 करोड़ रुपये।
  • जगतगंज चेतगंज वाराणसी स्थित मकान, जिसका मूल्य 1.98 करोड रुपये।
  • ग्राम भरलाई वार्ड शिवपुर परगना स्थित आवासीय कृषक भूमि, जिसका मूल्य 71 लाख रुपये।
  • मढ़ौली सदर वाराणसी स्थित प्लाट, जिसका मूल्य 1.15 करोड़ रुपये।



पुलिस टीम में एसीपी विजय प्रताप सिंह, कोतवाली दयाशंकर सिंह, दारोगा लवलेश पटेल, दीपक कुमार, धीरज, हेड कांस्टेबल विजय कुमार यादव, जितेन्द्र यादव, शिवाजी आदि रहे।

यह भी पढ़ें- बांदा में बकाया बिल वसूलने गई बिजली विभाग की टीम पर छोड़ा जर्मन शेफर्ड कुत्ता, 5 कर्मचारी घायल


आंकड़ों के आइने में कफ सीरप प्रकरण

  • 18 अक्टूबर को पहली बार कफ सीरप से भरा कंटेनर सोनभद्र पुलिस ने पकड़ा।
  • 04 नवंबर को गाजियाबाद पुलिस ने कफ सीरप से भरे ट्रक के साथ आठ लोगों को दबोचा।
  • 05 नवंबर को सरगना शुभम जायसवाल दुबई भाग गया।
  • 15 नवंबर को शुभम उसके पिता भोला समेत 28 के खिलाफ थाना कोतवाली में केस दर्ज हुआ।
  • 19 नवंबर को रोहनिया में 500 पेटी कफ सीरप बरामद हुआ।
  • 24 दिसंबर को भोला प्रसाद की संपत्ति जब्त करने का नोटिस दिया गया।
  • 12 दिसंबर को शुभम उसके तीन साथियों अमित, आकाश, दिवेश के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी।
  • 10 दिसंबर को शुभम की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम (अब 50 हजार) घोषित।
  • 23 जनवरी को सोनभद्र पुलिस ने शुभम के स्वजन व एक अन्य आरोपित की 25.50 करोड़ की संपत्ति जब्त की।
  • 24 जनवरी को रोहनिया वाराणसी पुलिस शुभम के परिवार की 30.52 करोड़ की संपत्ति जब्त की।
  • 31 जनवरी को सोनभद्र पुलिस ने शुभम के परिवार की छह करोड़ की संपत्ति जब्त की।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158875