search

ऋषिकेश में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ₹32 लाख की ठगी, साइबर ठगों ने रातों-रात अमीर बनने का लालच देकर जाल में फंसाया

Chikheang 6 hour(s) ago views 472
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, देहरादून। साइबर ठगों ने ऋषिकेश के एक व्यक्ति को रातों-रात अमीर बनने का लालच देकर रुपये कमाने की पहले ट्रेनिंग दी और इसके बाद उससे 32 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

राकेश कुमार निवासी ऋषिकेश ने बताया कि सितंबर 2025 में उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट देखी। जिसमें रुपये निवेश कर अधिक लाभ कमाने के बारे में बताया गया। उन्होंने पोस्ट पर दिए नंबरों पर संपर्क किया और अपनी पूरी जानकारी साझा की।

पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उन्हें अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उसे रेड फाइन रेंटल कंपनी के बारे में बताया। व्यक्ति ने डेमो के माध्यम से समझाया कि काम कैसे करते हैं। कुछ दिन तक उनकी व्हाट्सएप पर बात हुई फिर उन्होंने टेलीग्राम चैनल पर लिंक दिया और टेलीग्राम में जोड़ा गया।  

इसके बाद उनकी बात अथिरा से होती रही। निवेश के लिए उन्होंने विभिन्न प्रकार के खाते व यूपीआई नंबर में रकम मंगवाई और कुछ समय बाद कंपनी का चैनल डिलीट कर दिया। जब उन्होंने अथिरा से बात की तो बताया कि तकनीकी समस्या के चलते चैनल बंद किया गया है।

कुछ समय बाद उन्हें दोबारा कस्टमर सपोर्ट का लिंक दिया गया, जिसमें फिर से कई तरह के खाते व यूपीआइ के माध्यम से भुगतान किया। ठगों ने 18 से 31 दिसंबर तक कुल 32 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा कराए और ठगी कर दी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160876