search

झारखंड में सदर अस्पताल-मेडिकल कॉलेजों का होगा कायाकल्प, स्वास्थ्य विभाग ने 50 करोड़ से अधिक की मंजूरी दी

deltin33 4 hour(s) ago views 131
  

सदर अस्पतालों और मेडिकल कालेजों का होगा कायाकल्प। सांकेतिक तस्वीर



राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री अस्पताल कायाकल्प योजना के तहत राज्य के सभी सदर अस्पतालों के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत कई सदर अस्पतालों के लिए राशि की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है।

इसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पताल, गोड्डा तथा सदर अस्पताल, दुमका के लिए भी गुरुवार को स्वीकृति प्रदान की। गोड्डा सदर अस्पताल के लिए 4.05 करोड़ रुपये तथा दुमका सदर अस्पताल के लिए 5.26 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।
रांची सदर अस्पताल में स्थापित होगी बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट

स्वास्थ्य विभाग ने रांची सदर अस्पताल में बोन मैरो स्टेम सेल ट्रांसप्लांट यूनिट की स्थापना के लिए भी छह करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। इस यूनिट की स्थापना के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

इधर, मेडिकल कालेजों में भी संरचना विकास की योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इसके तहत धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में नए पीजी ब्लाक का विस्तार देते हुए नए ओपीडी ब्लॉक की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 24.95 करोड़ रुपये की योजना की स्वीकृति प्रदान की।
ओपीडी ब्लॉक के लिए बनाए जाएंगे तीन नए भवन

इसकी डीपीआर पर झारखंड भवन निर्माण कारपोरेशन लिमिटेड ने पहले ही तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी थी। ओपीडी ब्लाक के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी कारपोरेशन द्वारा ही की जाएगी। स्वीकृत डीपीआर के अनुसार, ओपीडी ब्लॉक के लिए तीन नए भवन बनाए जांगे, जो जी प्लस थ्री, जी प्लस फोर तथा जी प्लस फाइव होंगे।
पलामू में डेढ़ करोड़ रुपए की राशि मंजूर

इसी तरह, पलामू स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में मशीन-उपकरण खरीद के लिए 1.50 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह, विभाग ने आयुष्मान भारत इंफ्रस्ट्राक्चर डवलपमेंट स्कीम के तहत भी कई निर्माण कार्यों के लिए राशि की स्वीकृति प्रदान की है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470210