search

कानपुर में चाय बनाने के दौरान तेज धमाके के साथ फटा सिलेंडर, दो महिलाओं समेत 4 लोग जख्मी

LHC0088 5 hour(s) ago views 733
  

कल्याणपुर में सिलेंडर फटा बिखरा पड़ा सामान और लोगों की लगी भीड़



संवाद सहयोगी जागरण कानपुर। कल्याणपुर के आवास विकास तीन में एक मकान में चाय बनाते समय लीकेज सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते तेज आवाज के सिलेंडर फट गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया।

घटना में दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आवास विकास तीन निवासी प्राइवेट कर्मी 60 वर्षीय तपन कुमार बरुवा पत्नी अंजना बरुवा, बहू ज्योति और बेटी विशाखा के साथ रहते हैं। बेटी विशाखा ने बताया कि गुरुवार देर शाम वह दो बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही थी, उसकी इच्छा पर पिता रसोइघर में चाय बनाने पहुंचे थे।

वह चाय बना ही रहे थे तभी अचानक लीकेज सिलेंडर में आग लग गई। आनन-फानन में वह बच्चों के साथ बाहर भागी। इसी दरम्यान पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। आग विकराल रूप धारण कर गृहस्थी के सामान तक पहुंच गई।

सभी स्वजन बाहर निकलते इससे पहले ही तेज आवाज के साथ सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। पड़ोसियों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया। हादसे में तपन, उनकी पत्नी अंजना, बहू ज्योति और पड़ोसी महेश श्रीवास्तव आग में बुरी तरह से झुलस गए।

जिन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं तपन की गंभीर हालत देखते हुए उर्सुला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस और सीएफओ दीपक शर्मा दो फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

घटना में गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया की लीकेज सिलेंडर से फटने से आग लगी थी। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। सिलेंडर के चीथड़े उड़ गए हैं।चार लोग झुलसे है जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- हेलमेट के शीशे से घुसा चाइनीज मांझा... कंपनी का सेल्समैन हुआ लहूलुहान, लगे 15 टांके
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158872