search

6 महीने से घर नहीं लौटी पत्नी तो युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में मची चीख-पुकार

Chikheang 5 hour(s) ago views 780
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, लखनऊ। आशियाना के सालेहनगर में छह माह से पत्नी के मायके से घर न आने पर गुरुवार को एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही।  

सालेह नगर निवासी 25 वर्षीय सफी अहमद मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी परवीन और दो बेटे है। परिजनों ने बताया कि सफी अहमद की पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी परवीन अपने मायके चली गई। करीब छह माह बीते के बाद पत्नी मायके से नहीं आई। तो बुधवार को सफी ने पत्नी को फोन मिलाया। उसन पहले फोन नहीं उठाया।

थोड़ी देर बाद सफी ने फिर से फोन मिला तो परवीन ने फोन पर बात की और घर न आने की बात की। इस बात से सफी काफी परेशान था। गुरुवार सुबह उसने फिर से पत्नी को फोन मिला और घर आने की बात कही। इस पर परवीन ने फोन काट दिया।

इसके बाद सफी कमरे में गए और पंखे से दुप्पटे के सहारे फांसी लगा ली। जब काफी देर हो गई तो छोटा बेटा सफी के कमरे में गया तो देखा कि पिता फंदे से लटक रहे थे। यह देखकर वह चीखते हुए बाहर की ओर भागा। शोर सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच किसी ने पुलिस को युवक के आत्महत्या करने की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में बेकाबू कार का कहर: दो महिलाओं समेत कई लोगों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160738