search

राजधानी में बिना टिकट चढ़ गए 7 युवक, पकड़ाया तो कहा- हम छात्र हैं, की दबंगई, TTE ने कहा- 55000 दो, ट्रेन से उतरो

cy520520 5 hour(s) ago views 1038
  

तेजस राजधानी एक्‍सप्रेस।  



जागरण संवाददाता, भागलपुर। नई दिल्ली से अगरतला जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस में बिन टिकट सफर कर रहे सात युवकों की दबंगई आखिरकार भागलपुर स्टेशन पर रोक दी गई। यह मामला ट्रेन में यात्रियों के लिए चिंता का सबब बन गया था।

जानकारी के अनुसार, सफर के दौरान ये सात युवक पहले जमालपुर स्टेशन पर उतार दिए गए थे, लेकिन उन्होंने वहां से भी बाज नहीं आई। मौके का फायदा उठाकर वे फिर दूसरे डिब्बे में चढ़ गए और ऊंची आवाज में बहसबाजी करने लगे। उन्होंने खुद को छात्र बताते हुए कहा कि उन्हें यात्रा करने से कोई रोक नहीं सकता। उनकी इस अड़ियल हरकत से डिब्बे में बैठे यात्रियों के बीच खलबली मच गई, और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

ट्रेन में तैनात डिप्टी मुख्य टिकट निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए मामले की सूचना आगे बढ़ाई। ट्रेन के भागलपुर पहुंचते ही रेलवे कर्मियों ने सातों युवकों को घेरकर डिब्बे से उतार लिया। जांच और पूछताछ के बाद सभी पर 7,880 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 55,160 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

  • तेजस राजधानी एक्सप्रेस में बिन टिकट सफर का दबंगई थमा
  • डिप्टी मुख्य टिकट निरीक्षक के निर्देश पर आरपीएफ ने भागलपुर में उतारा
  • पहले जमालपुर में उतारे गए फिर जरबन चढ़े
  • सात युवकों पर जुर्माना


पकड़े गए युवकों में मोहम्मद अरशद, मो अर्यम मालिक, मोहम्मद अब्दुल्ला, मोहम्मद शाहरुख, मोहम्मद अमदुल्लाह, मोहम्मद अफजल और मोहम्मद औरंगजेब शामिल थे। रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि बिन टिकट यात्रा और डिब्बे में हंगामा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट के साथ यात्रा करें और अन्य यात्रियों के लिए सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखें। यह कार्रवाई यह संदेश देती है कि रेलवे में अनुशासन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156522