search

लखनऊ में दबंगों ने किशोर को किया अगवा, पांच लाख रुपये की मांगी फिरौती

Chikheang 2026-1-2 13:27:39 views 1041
  

पिस्टल निकालकर सिर पर तान दिया।



जागरण संवाददाता, लखनऊ: दबंगों ने नए वर्ष से पहले राजाजीपुरम में देर रात को पिस्टल की नोक पर किशोर को अगवा कर लिया। सुनसान स्थान पर ले गये। पिस्टल निकालकर सिर पर तान दिया। इसके बाद पिटाई की। इस दौरान उसके कपड़े उतरवाकर नंगा कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पीड़ित हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा, दबंग उसकी पिटाई कर रहे थे। करीब पांच घटे तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। घर से पांच लाख रुपये लाने को बोलकर उसे गुरुवार सुबह छह बजे छोड़ा। इस मामले का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दबंग पिस्टल लगाकर किशोर को पीट रहे हैं।

राजाजीपुरम इलाके में रहने वाली महिला के मुताबिक 31 दिसंबर की रात करीब दो बजे लड़के को घर के बाहर से जबरन चार पहिया वाहन में बैठाकर ले जाया गया। किशोर ने मां को बताया कि दबंग गाड़ी के अंदर पिस्टल लगाकर किशोर को पीट रहे हैं। किशोर बार-बार हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है। जबरन उसके कपड़े उतरवाए गए।

मारपीट के दौरान उसे लगातार जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने बताया कि दबंगों ने अवैध पिस्टल उसकी कनपटी पर सटाकर कहा कि अगर पांच लाख रुपए नहीं दिए तो जान से मार देंगे। रकम सुबह तक देने का दबाव बनाया गया। करीब पांच घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद सुबह करीब छह बजे छोड़ दिया।

घर वापस आने के बाद किशोर ने परिवार को पूरी जानकारी दी। जिसके बाद पूरा परिवार दहशत में हैं। किशोर की मां ने तालकटोरा थाने में इशू यादव व अनुज दीक्षित समेत कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर अपहरण, मारपीट, फिरौती मांगने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मवैया चौकी में बैठाया गया दोनों पक्ष

पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इस मामले को लेकर आलमबाग थाने के मवैया पुलिस चौकी में दोनों पक्षों को बैठाया गया था। जहां समझौता किया गया। दोनों पक्षों में किसी ने तहरीर नहीं दी थी। गुरुवार को किशोर की मां ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। घटना की पुष्टि के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162823