search

ओडिशा के स्कूल में शराब पीकर पहुंचे दो छात्र, बेहोश होकर गिर जाने के बाद मामला आया सामने

deltin33 6 hour(s) ago views 764
  

ओडिशा के एक स्कूल में शराब पीकर पहुंचे दो छात्र



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में नाबालिग छात्रों द्वारा शराब सेवन की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनती जा रही हैं। कुछ दिन पहले कंधमाल जिले के टिकाबाली इलाके में नौवीं कक्षा के दो छात्रों के शराब पीकर बाजार में बेहोश होकर गिर जाने की घटना सामने आई थी। अब इसी तरह की एक और गंभीर घटना नयागढ़ जिले से सामने आई है।

नयागढ़ जिले के दशलपल्ला एनएसी क्षेत्र अंतर्गत दशलपल्ला हाई स्कूल में सातवीं कक्षा के दो छात्र शराब का सेवन कर स्कूल पहुंचे, जिसके बाद वे स्कूल परिसर में ही बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने तत्काल दोनों छात्रों के अभिभावकों को सूचना दी और उन्हें स्कूल बुलाया। प्राथमिक कार्रवाई करते हुए दोनों छात्रों को स्कूल से बाहर कर दिया गया। परिजन स्कूल पहुंचने के बाद छात्रों को अपने साथ घर ले गए। बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद छात्रों को होश आ गया।

इस घटना को लेकर छात्रों के परिजनों और स्कूल प्रशासन के बीच अलग-अलग बयान सामने आए हैं। एक नशे में धुत छात्र की मां ने आरोप लगाया कि उसका बेटा घर से शराब पीकर नहीं गया था, बल्कि स्कूल में ही कुछ अन्य छात्रों के साथ मिलकर शराब का सेवन किया।

हालांकि, स्कूल के प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र साहू ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि संबंधित छात्र पहले से ही घर से शराब पीकर स्कूल आए थे।स्कूल में छात्रों की हालत बिगड़ने के बाद मामले की जानकारी हुई, जिसके बाद तत्काल उनके परिजनों को बुलाया गया।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने नाबालिगों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों, स्कूल प्रशासन और समाज को मिलकर इस समस्या पर ध्यान देने की जरूरत महसूस की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470022