search

PSL Auction: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव का असर, खिलाड़ियों ने वापस लिए नाम

deltin33 1 hour(s) ago views 296
  

PSL Auction: अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने वापस लिए अपने नाम



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। PSL Auction: अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के 11वें संस्करण से पहले आयोजित पहली खिलाड़ियों की नीलामी से अपना नाम वापस ले लिया। एक फ्रेंचाइजी मालिक ने शुरुआत में पुष्टि की कि मुजीब उर रहमान, सेद्दीकुल्लाह अटल, मुहम्मद नबी, वकार सलामखिल, फजल हक फारूकी जैसे खिलाड़ियों ने बुधवार को लाहौर में हुई नीलामी के लिए पंजीकरण कराया था।  

लेकिन पेशावर जाल्मी द्वारा अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को सीधे साइन करने पर हुई प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।
PSL Auction: अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने वापस लिए अपने नाम

हालांकि, पीएसएल के सीईओ सलमान नसीर ने कहा कि अफगानिस्तान के कुछ खिलाड़ी थे जो रोल में थे लेकिन किसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं चुना।

नसीर ने दावा किया कि नीलामी में वे कुछ अफगानिस्तान के खिलाड़ी थे लेकिन किसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं खरीदा। लेकिन नसीर ने कहा कि दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण रिश्ते नीलामी में दिखे।

उन्होंने कहा,  


पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टूटे हुए संबंधों के कारण जाल्मी द्वारा गुरबाज़ को साइन करने के बाद और गुरबाज द्वारा खुद को पीएसएल से बाहर निकालने के बाद गंभीर प्रतिक्रिया हुई थी। इसलिए, अन्य खिलाड़ियों ने भी प्रतिक्रिया से बचने के लिए बेहतर निर्णय लिया।
-

सलमान नसीर

पिछले साल के आखिर में पाकिस्तान सेना द्वारा आतंकवादियों को निशाना बनाने के बहाने अफगानिस्तान के चुनिंदा इलाकों में हवाई हमले करने के बाद से दोनों देशों के बीच रिश्ते में दरार आ गई है।

अफगानिस्तान के कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान सरकार की आलोचना की थी, जिस पर पाकिस्तान हैंडल से प्रतिक्रिया मिली थी।

यह भी पढ़ें- ‘ICC ने कदम पीछे खींचे, पाकिस्‍तान उस पर निर्भर नहीं\“, बॉयकॉट मामले पर PCB के पूर्व अध्यक्ष ने खड़ा किया नया बखेड़ा

यह भी पढ़ें- कोलकाता नाइटराडर्स से निकाले गए मुस्तफिजुर रहमान को पाकिस्‍तान ने अपनाया, PSL में इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469890