search

चंडीगढ़ हेलीपैड पर हरियाणा और पंजाब के CM की अचानक मुलाकात, दोनों ने एक-दूसरे से मिलाया हाथ; आखिर क्या हुई बात?

Chikheang 3 hour(s) ago views 837
  

चंडीगढ़ हेलीपैड पर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की अचानक मुलाकात



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की चंडीगढ़ में गुरुवार को अचानक हुई मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है। सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के मुद्दे पर पिछले दिनों बैठक के बाद दोनों मुख्यमंत्रियों की पहली ऐसी मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा भी मौजूद थे।

दरअसल, चंडीगढ़ में हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों का हेलीकॉप्टर राजेंद्रा पार्क से उड़ान भरता है। दोनों राज्य एक ही हेलीपेड का इस्तेमाल करते हैं। गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को फरीदाबाद जाना था। इसके लिए वह राजेंद्रा पार्क पहुंचे।

इसी दौरान पता चला कि पंजाब दौरे से लौट रहे सीएम भगवंत सिंह मान का हेलीकॉप्टर लैंड करने वाला है। ऐसे में दूसरा हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सकता। इस पर नायब सैनी ने अपने आवास पर लौटने की बजाय वहीं इंतजार किया।

कुछ ही देर में पंजाब के भगवंत मान का हेलीकॉप्टर वहां उतर गया। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। फिर सीएम नायब सिंह सैनी के हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी और भगवंत मान मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना हो गए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160541