search

IAF की बढ़ेगी ताकत, 114 नए राफेल फाइटर जेट और 6 P8i विमान की खरीद को मिली मंजूरी, DAC ने दिखाई हरी झंडी!

deltin33 2026-2-12 15:01:31 views 1196
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने गुरुवार को 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी। इससे भारतीय वायुसेना (IAF) की ताकत काफी बढ़ने की उम्मीद है। यह सौदा करीब 3.25 लाख करोड़ रुपए का है। यह मंजूरी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की इस महीने होने वाली भारत यात्रा से पहले दी गई है।



सूत्रों के मुताबिक, इस योजना को “एक्सेप्टेंस ऑफ नेसेसिटी” (AoN) की मंजूरी मिल गई है। पिछले महीने रक्षा सचिव की अध्यक्षता वाले रक्षा खरीद बोर्ड ने भी इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी थी। इससे फ्रांस की कंपनी डसॉल्ट एविएशन के साथ औपचारिक बातचीत आगे बढ़ेगी।



यह भारत के सबसे बड़े लड़ाकू विमान सौदों में से एक है। फिलहाल वायुसेना के पास करीब 29 फाइटर स्क्वाड्रन हैं, जबकि जरूरत 42 स्क्वाड्रन की है। ऐसे में सीमाओं पर बढ़ते खतरों को देखते हुए यह खरीद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/news/your-money/rajpal-yadav-gets-6-months-jail-in-cheque-bounce-case-know-loan-repayment-rules-and-legal-provisions-under-negotiable-instruments-act-1881-2368692.html]राजपाल यादव को जेल! जानिए क्या हैं लोन चुकाने और चेक बाउंस के नियम, कब होती है सजा
अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 3:16 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/haryana-ambala-drunk-policeman-first-hit-an-e-rickshaw-crushed-25-year-girl-nikita-bajaj-with-his-car-death-article-2368653.html]Ambala: शराब के नशे में धुत पुलिस वाला, पहले ई-रिक्शा को मारी टक्कर, फिर गाड़ी से लड़की को कुचल दिया, हो गई मौत!
अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 3:11 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/india-ai-impact-expo-2026-nvidia-google-and-openai-are-among-400-exhibitors-who-will-participate-article-2368669.html]India AI Impact Expo 2026: 400 एग्जीबीटर होंगे शामिल; NVIDIA, Google, OpenAI भी लिस्ट में
अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 3:02 PM

योजना के तहत 18 राफेल विमान सीधे फ्रांस से तैयार हालत में आएंगे। बाकी 96 विमानों को भारत में असेंबल किया जाएगा। करीब 80 प्रतिशत विमान देश में ही बनाए जाने की योजना है। “मेक इन इंडिया” के तहत इसमें 60 प्रतिशत तक स्वदेशी सामग्री इस्तेमाल की जा सकती है।



सूत्रों के अनुसार, वायुसेना को 88 सिंगल-सीट और 26 ट्विन-सीट विमान मिलेंगे। डसॉल्ट एविएशन भारत की निजी कंपनियों के साथ मिलकर निर्माण, असेंबली और रखरखाव का काम कर सकती है। इससे देश में रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।



Red Fort Blast: लाल किले पर हमले के पीछे जैश का था हाथ, UN की रिपोर्ट ने पाकिस्तान के \“झूठ\“ की खोली पोल
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131