बेस्ट हस्बैंड माने जाते हैं इन राशियों के पुरुष (Image Source: Freepik)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर व्यक्ति का स्वभाव उसकी राशि और उसके स्वामी ग्रह पर निर्भर करता है। जब बात शादी और जीवनसाथी चुनने की आती है, तो हर लड़की चाहती है कि उसका होने वाला पति न केवल प्यार करने वाला हो, बल्कि उसकी भावनाओं की कद्र करने वाला और केयरिंग भी हो।
12 राशियों में से कुछ खास राशियां ऐसी हैं, जिनमें \“बेस्ट हसबैंड\“ बनने के गुण कूट-कूट कर भरे होते हैं। ये पुरुष अपने पार्टनर की जरूरतों को शब्दों से पहले उनकी आंखों से पढ़ लेते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों के पुरुष बनते हैं सबसे अच्छे पति।
ये हैं वो 4 राशियां
1. कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है, जो शीतलता और संवेदनशीलता का प्रतीक है। इस राशि के पुरुष स्वभाव से बहुत भावुक और परिवार से जुड़ाव रखने वाले होते हैं। इनके लिए अपनी पत्नी की खुशी से बढ़कर कुछ नहीं होता। ये छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं और मुश्किल समय में अपनी पत्नी के साथ ढाल बनकर खड़े रहते हैं।
2. वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि के पुरुष अपने शांत और स्थिर स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। ये अपने रिश्ते के प्रति बहुत वफादार होते हैं। इन्हें लग्जरी और सुख-सुविधाएं पसंद होती हैं, इसलिए ये हमेशा कोशिश करते हैं कि अपनी पत्नी को हर तरह का आराम दे सकें। इनका धैर्य ही इनके रिश्ते को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखता है।
(Image Source: Freepik)
3. कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि के पुरुष बहुत ही व्यावहारिक और जिम्मेदार होते हैं। हालांकि, ये बहुत ज्यादा रोमांटिक नहीं दिखते, लेकिन इनका प्यार केयरिंग के रूप में सामने आता है। घर के कामों में मदद करना हो या पार्टनर के करियर को सपोर्ट करना, ये हमेशा आगे रहते हैं। ये अपनी पत्नी को बहुत सम्मान देते हैं।
4. वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि के पुरुष थोड़े रहस्यमयी लग सकते हैं, लेकिन एक बार जब ये किसी के साथ जुड़ जाते हैं, तो पूरी तरह समर्पित हो जाते हैं। ये अपने पार्टनर के प्रति बहुत प्रोटेक्टिव होते हैं। इनके लिए प्यार का मतलब गहराई और वफादारी है।
यह भी पढ़ें- Valentine\“s day 2026: प्यार में जान छिड़कते हैं इस मूलांक के जातक, कहीं आपका नंबर तो नहीं?
यह भी पढ़ें- इन तारीखों पर जन्म लेने वालों पर मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी, आपका मूलांक भी है इसमें शामिल?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है। |
|