search

Dhurandhar की सफलता के बाद माइथोलॉजिकल ड्रामा में साथ आएंगे Ranveer Singh-Aditya Dhar? शुरू हो गई तैयारी

deltin33 2026-2-12 14:57:06 views 594
  

आदित्य धर और रणवीर सिंह (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर (Aditya Dhar) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने धुरंधर में साथ काम किया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। इसी के साथ ये जोड़ी 19 मार्च को फिल्म का दूसरा पार्ट लेकर आ रही है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अब लग रहा है कि हमें ये साथ और लंबा देखने को मिलेगा।
डिब्बा बंद हुआ विक्की कौशल के साथ वाला प्रोजेक्ट?

खबर आ रही है कि आदित्य धर एक माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म पर काम कर रहे हैं जिसमें वो रणवीर सिंह को कास्ट करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार आदित्य धर ने जियो स्टूडियोज के साथ अपनी फर्स्ट लुक डील को रिन्यू किया है।

  

जूम से मिली लेटेस्ट जानकारी के अनुसार आदित्य धर पहले \“अश्वत्थामा\“ में विक्की कौशल के साथ काम करने वाले थे लेकिन अभी ये प्लान फिलहाल पूरा होता नजर नहीं आ रहा। बता दें कि बी62 स्टूडियोज और जियो स्टूडियोज अब तक साथ में पांच प्रोजेक्ट ला चुके हैं आर्टिकल 370, धूम धाम, बारामूला और धुंरधर के दो पार्ट्स।
जियो स्टूडियोज के साथ हुई है डील

वैरायटी इंडिया के अनुसार, धुरंधर के निर्देशक आदित्य धर ने जियो स्टूडियोज के साथ अपना एक्सक्लूसिव फर्स्ट-लुक डील दो साल के लिए बढ़ा दिया है। इस नए समझौते के तहत, धर और उनके बैनर बी62 स्टूडियोज, जिसकी सह-स्थापना उन्होंने लोकेश धर के साथ की है, स्टूडियो के लिए कई फिल्मों का निर्माण और विकास करेंगे, जिसमें उनकी अगली निर्देशित फिल्म भी शामिल है।

  

फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है इसिलए दर्शकों को इसका लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल तो फैंस को धुरंधर पार्ट 2 का इंतजार है। धुरंधर 2 का क्लैश यश की टॉक्सिक से होने वाला है।

यह भी पढ़ें- धमकी आई तो Deepika-Ranveer ने सुरक्षा बढ़ाई; अब \“हाई सिक्योरिटी\“ बनी पड़ोसियों का सिरदर्द! थाने तक पहुंचा मामला
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131