search

दिल्ली-कोलकाता के लिए सिवान-छपरा से दौड़ेगी Vande Bharat/Amrit Bharat? संसद में गूंजी तेज रफ्तार ट्रेन की मांग

LHC0088 1 hour(s) ago views 331
  

सिवान और छपरा से वंदे भारत/अमृत भारत ट्रेन चलाने की मांग



संवादसूत्र, महाराजगंज (सिवान)। सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने लोकसभा में नियम-377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया। उन्होंने छपरा जंक्शन और सिवान जंक्शन से वंदे भारत अथवा अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की। सांसद ने इसे क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि यह मांग सीधे तौर पर जनहित से जुड़ी हुई है। सदन में मामला उठते ही क्षेत्र में नई उम्मीद जगी है। लोग अब केंद्र सरकार के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।
सारण प्रमंडल और सीमावर्ती इलाकों की जरूरत

सांसद ने बताया कि उनका संसदीय क्षेत्र महाराजगंज लोकसभा उत्तरी बिहार के सारण प्रमंडल में आता है। इसमें सिवान और सारण (छपरा) जिले शामिल हैं, जो उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से से सटे हैं।


सीमावर्ती होने के कारण दोनों राज्यों के लोगों का आवागमन काफी अधिक रहता है। रोजगार, शिक्षा और व्यापार के सिलसिले में हजारों लोग यात्रा करते हैं। ऐसे में बेहतर रेल सेवा यहां की प्राथमिक जरूरत बन चुकी है। छपरा और सिवान जंक्शन इस क्षेत्र की लाइफलाइन माने जाते हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के दो अहम केंद्र

छपरा जंक्शन और सिवान jंक्शन पूर्वोत्तर रेलवे के महत्वपूर्ण स्टेशन हैं। यहां से बड़ी संख्या में यात्री रोजाना सफर करते हैं। त्योहारों के दौरान तो इन स्टेशनों पर भीड़ संभालना चुनौती बन जाता है।


लंबी दूरी की तेज ट्रेनों की कमी यात्रियों को खलती है। सांसद का कहना है कि आधुनिक ट्रेन सेवा से भीड़ का दबाव कम होगा। साथ ही यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा मिलेगी।
नई दिल्ली और कोलकाता तक सीधी कनेक्टिविटी का प्रस्ताव

सांसद ने मांग की है कि छपरा जंक्शन से एकमा और सिवान होते हुए नई दिल्ली तक एक जोड़ी वंदे भारत या अमृत भारत एक्सप्रेस चलाई जाए। इसके अलावा सिवान से एकमा और छपरा होते हुए कोलकाता तक ट्रेन संचालन का प्रस्ताव रखा गया है।


उन्होंने छपरा से मांझी, बलिया और वाराणसी होते हुए नई दिल्ली तक भी एक जोड़ी ट्रेन चलाने की बात कही। इन रूटों से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की बड़ी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।


समय की बचत और तेज यात्रा इस क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार दे सकती है। रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने से आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।
आत्मनिर्भर भारत की रफ्तार से जुड़ी उम्मीद

सांसद ने कहा कि देशभर में आत्मनिर्भर भारत के तहत वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों का विस्तार हो रहा है। कम समय में लंबी दूरी तय करने वाली ये ट्रेनें यात्रियों की पहली पसंद बन रही हैं।


ऐसे में बिहार के इस महत्वपूर्ण क्षेत्र को इससे वंचित नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। क्षेत्र के लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही तेज रफ्तार ट्रेन की सौगात मिलेगी। अब देखना है कि सिवान और छपरा से वंदे भारत कब दौड़ती है।

यह भी पढ़ें- 120 से 300 Kmph की छलांग, Bullet Train और Vande Bharat पर आया बड़ा अपडेट; रेलवे ने तय की डेडलाइन

यह भी पढ़ें- ‘रूट-66’ अमेरिका स्टाइल में दौड़ेगा बिहार: 120 की स्पीड, 1KM पहले दिखेगा मोड़, 5 एक्सप्रेस-वे से 3 घंटे में पटना
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158549