search

Students Exam Tips : मनोवैज्ञानिकों ने परीक्षा तनाव दूर करने के क्या बताए उपाय? शंका समाधान को इस टोल फ्री नंबर पर करें काल

LHC0088 5 hour(s) ago views 923
  

Students Exam Tips मनोवैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से दूर रहने की सलाह दी है।



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Stufents Exam Tips यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी, सीबीएसई की परीक्षा 17 फरवरी और काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टीफिकेट की 10वीं की परीक्षा भी 17 फरवरी से शुरू हो रही है, जबकि 12वीं की परीक्षा आज गुरुवार से शुरू हो चुकी हैं। परीक्षार्थी विषयवस्तु को दोहराने और खुद का ध्यान केंद्रित करने में लगे हैं। इसके लिए मनोविज्ञानशाला के मनोविज्ञानियों के सुझाव भी आपके काम आएंगे।
अपने ऊपर तनाव को हावी न होने दें

Stufents Exam Tips मनोविज्ञानियों का कहना है कि वे बड़े पाठ्यक्रम को छोटे-छोटे खंड में बांटकर पढ़ाई करें। अपने ऊपर तनाव को हावी न होने दें। विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए मनोविज्ञानशाला ने टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। यह नंबर 8001805311 है। इस पर फोन कर निश्शुल्क सुझाव और सहयोग प्राप्त किया जा सकता है। परीक्षा संबंधी आशंकाओं का भी समाधान मिलेगा।

  
यह न सोचें कि अभी बहुत कुछ पढ़ना बचा है

Stufents Exam Tips मनोविज्ञानशाला के मनोविज्ञानी राजकुमार राय कहते हैं कि जब पाठ्यक्रम टुकड़ों में पढ़ा जाएगा तो निश्चित ही वह भार नहीं लगेगा। इसके साथ ही पढ़ते समय अपने लिए प्रतिदिन छोटे-छोटे लक्ष्य तय कर करे विषयवस्तु को दोहराएं। यह न सोचें कि अभी बहुत कुछ पढ़ना बचा रह गया है। सोचने के तरीके को बदलें और स्वयं को बताएं कि आप कुल पाठ का बड़ा हिस्सा तैयार कर लिया है। जैसे दस अध्याय में से छह तैयार हैं। अब मात्र चार को दोहराना है।
कठिन विषय को अधिक समय दें

Stufents Exam Tips उन्होंने कहा कि कठिन विषय को अधिक समय दें उसे पहले पढ़ें। खुद के लिए निर्धारित लक्ष्य पूरा होने पर स्वयं को पुरस्कृत करें। स्वयं से सकारात्मक संवाद स्थापित करें। रटने की जगह समझ कर प्रश्नों को याद करें। प्रत्येक दिन नियमित रूप से याद की गयी विषयवस्तु को दोहराएं। पढ़ाई और विश्राम में संतुलन भी आवश्यक है। बहुत परेशान होने पर आप के समझने और याद करने की क्षमता कम हो जाएगी, इसलिए खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखें। इसकेे लिए आराम करना भी आवश्यक है।
45 मिनट की पढ़ाई के बाद 10 मिनट का विराम जरूरी

सलाह दी कि 40 से 45 मिनट की पढ़ाई के बाद 10 मिनट का विराम अवश्य लें। देर रात तक जाकर पढ़ने से बचें। अपनी तैयारी की तुलना किसी अन्य साथी से बिलकुल न करें। परीक्षा से संबंधित भय चिंता होने पर माता पिता व शिक्षकों से बात करें। अपने दोस्तों से भी संवाद कर सकते हैं। माक टेस्ट देकर स्वयं का आत्मविश्वास बढ़ाएं। परीक्षा को अंतिम अवसर मान कर अध्ययन न करें। इस समय को खास मानते हुए किसी पर्व की तरह उल्लासित रहें। नियमित रूप से ध्यान व योग भी करें।

यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2026 कक्ष निरीक्षकों के QR कोड युक्त परिचय पत्र जारी, 13 फरवरी तक वितरण के निर्देश

यह भी पढ़ें- SSC MTS Havaldar Exam 2025 : बाहर बैठे माफिया ने केंद्र पर कंप्यूटर बंद कराकर कराई नकल, 10 परीक्षार्थियों पर एफआइआर
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158612