search

जमशेदपुर में दिनदहाड़े हत्या के बाद तनाव, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

Chikheang 4 hour(s) ago views 248
  

जमशेदपुर में दिनदहाड़े हत्या के बाद तनाव



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में फल कारोबारी कन्हैया यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के बाद गुरुवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने टीनप्लेट चौक को जाम कर दिया और मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए।

प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और टायर जलाकर विरोध जताया। जाम के कारण चौक पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आम नागरिकों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। उनका कहना था कि जब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे जाम नहीं हटाएंगे और शव के साथ प्रदर्शन जारी रखेंगे।

उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह फल कारोबारी कन्हैया यादव की अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमलावरों ने कन्हैया के सिर में दो तथा पेट और पैर में एक-एक गोली मारी। घटना के दौरान उनके साथी रंजीत शर्मा उर्फ काली जान बचाने के लिए सिटी डीएसपी कार्यालय परिसर में घुस गए थे।
तीन लोगों को हिरासत में लिया

हत्या का आरोप कालिका सिंह के बेटे राहुल सिंह, बिल्ला पाठक और उनके सहयोगियों पर लगाया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शूटर के पिता समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।

बुधवार रात को भी आक्रोशित लोगों ने गोलमुरी थाना पहुंचकर हंगामा किया था। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160463