search

यमुनानगर में ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगी, दो चचेरे भाइयों से हड़पे 9.61 लाख रुपये

LHC0088 2026-2-12 11:27:31 views 1058
  

ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर दो युवकों से ठगे 9.61 लाख (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर चचेरे भाइयों से 9.61 लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। यह आरोप पंजाब के मोहाली स्थित रिचमंड कंसल्ट नामक फर्म और उसके संचालकों पर लगा है। आरोपितों ने ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दिया, लेकिन तय समय पर वीजा नहीं लगा और न ही रुपये वापस किए गए। थाना छप्पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।

सारण निवासी विक्रम सैनी ने बताया कि वह और उसका चचेरा भाई पंकज विदेश जाना चाहते थे। वह जून 2024 में पंजाब के मोहाली के सेक्टर 67 स्थित रिचमंड कंसल्ट नाम के इमिग्रेशन कार्यालय पहुंचे। वहां दिव्या, कर्णदीप, सतवीर और मालिक बताए गए अमनदीप ने उन्हें आस्ट्रेलिया वर्क वीजा दिलाने का वादा किया। इसके लिए 14 लाख रुपये का खर्च बताया।

आरोपितों ने अलग-अलग कर नौ लाख 61 हजार रुपये लिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब वीजा नहीं लगा तो आरोपितों से बात की। वह टाल मटोल करने लगे। जबकि आरोपितों ने लिखित में आश्वासन दिया था कि यदि अक्टूबर 2024 तक वीजा नहीं लगा तो रुपये वापस कर देंगे।

जब उनके कार्यालय पर पहुंचे तो वह बंद मिला। बाद में पता लगा कि आरोपितों ने अन्य नाम से नया कार्यालय खोला है। वहां पर गए और रुपये वापस मांगे तो आरोपितों ने इन्कार कर दिया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126