search

Bangladesh Election 2026 Live: बांग्लादेश में वोटिंग के लिए लंबी लाइन, जमात प्रमुख का आरोप- ढाका में 13 बूथों पर तोड़फोड़

LHC0088 3 hour(s) ago views 580
  

बांग्लादेश में वोटिंग के लिए लंबी लाइन (फोटो- रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में आज आम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। यह चुनाव 2024 के उस हिंसक आंदोलन के बाद हो रहे हैं, जिसके कारण 15 साल से शासन कर रही तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटना पड़ा था।

शेख हसीना की सरकार गिरने के 18 महीने बाद यह चुनाव हो रहा है। बांग्लादेश में हो रहे चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बांग्लादेश की 300 संसदीय सीटों के लिए 12.7 करोड़ मतदाता वोट डाल रहे हैं। बांग्लादेश के चुनाव में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग चुनाव से बाहर है। चुनावी में जमात-ए-इस्लामी और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है।

बांग्लादेश के चुनाव से जुड़े हर लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ...

Bangladesh Election Live Updates:

  


  • बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मुहम्मद यूनुस ने किया मतदान

  • शेख हसीना के बेटे ने बैलेट में धांधली का आरोप लगायाहसीना के बेटे सजीब का आरोप- पोलिंग ऑफिशियली शुरू होने से पहले बैलेट पेपर पर कुछ उम्मीदवारों के पक्ष में

  • BNP के चेयरमैन तारिक रहमान ने किया मतदान

  • तारिक ने ढाका के एक पोलिंग सेंटर पर अपना वोट डाला

  • ढाका की मीरपुर-10 पर जमात और BNP समर्थकों के बीच झड़प
  • मतदान से पहले जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान का आरोप
  • ढाका-15 निर्वाचन क्षेत्र में 13 मतदान बूथों में तोड़फोड़
  • शफीकुर रहमान ने सोशल मीडिया पर जारी किया बयान
  • नीतिगत चर्चा से दूर रहने वाले लोग अपना रहे हिंसा का रास्ता
  • डर और दबाव की राजनीति से उन्हें रोका नहीं जा सकता
  • बांग्लादेश में वोटिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
  • 10 लाख सुरक्षाकर्मियों की तैनाती
  • मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतारें


यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में मतदान से पहले एक और हिंदू युवक की हत्या, चाय बागान में मिली हाथ-पैर बंधी लाश
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158495