search

Gopalganj Weather Update: अब सर्दी दिखाएगी असली रंग, 10 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Chikheang 2025-12-7 20:12:32 views 1244
  

ठंड से बचते बच्चे। फोटो पीटीआई



जागरण संवाददाता, गोपालगंज। पिछले एक सप्ताह से तापमान में गिरावट के बीच पछुआ हवा के बीच ठंड का असर बढ़ गया। उत्तर-पश्चिम से चल रही हल्की ठंडी हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान तड़के दस डिग्री सेल्सियस के आसपास कायम है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिन में धूप निकलने के बाद भी ठंड का असर दिखने लगा है। रविवार की सुबह धूप निकलने के बाद भी ठंड का रहा। मौसम विशेषज्ञों के आकलन के मुताबिक ठंड का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

वैसे शनिवार को दिन में अच्छी धूप निकलने के कारण लोग अपने कामकाज में लगे दिखे, लेकिन शाम ढलने के साथ ही हल्की पछुआ हवा का प्रकोप दिखा। रात के नौ बजे के बाद ठंड का असर दिखने लगा। चंद घंटे में ही मौसम का मिजाज बदल गया और रविवार की तड़के चार बजे तापमान दस डिग्री के आसपास पहुंच गया।

सुबह आठ बजे के बाद धूप निकलने के बाद ठंड का असर कम हुआ। दिन में धूप निकलने के बाद भी दिन का पारा 21 डिग्री से आगे नहीं बढ़ा। शाम में कनकनी बढ़ गई। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक तेज हवा के प्रकोप के कारण ठंड का असर जारी रहेगा।
Gopalganj Weather Forecast

अगले एक-दो दिन में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आएगी और रात का तापमान और घटेगा। रात के अलावा दिन के तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक की गिरावट का अनुमान व्यक्त किया गया है।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अब पूरे दिसंबर के दौरान रात व दिन का तापमान कम बना रहेगा। इस कारण ठंड बढ़ेगी। चिकित्सक ठंड में बढ़ोतरी की संभावनाओं को देखते हुए अभी से पर्याप्त सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169134