सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
जासं, आगरा। रुनकता स्थित प्राचीन रेणुका धाम शनिदेव मंदिर तक पहुंचने वाले दो किलोमीटर से अधिक लंबी सड़क का चौड़ीकरण 1.77 करोड़ रुपये से किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग से शनिदेव मंदिर की दूरी 2.1 किमी है। सड़क के चौड़ीकरण की धनराशि स्वीकृत होने के बाद जल्द इसका कार्य शुरू किया जाएगा। जिससे क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
साथ ही श्रद्धालुओं के लिए दाऊजी मंदिर जाने का मार्ग भी अधिक सुगम एवं नजदीक होगा।सांसद ने सड़क के चौड़ीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उल्लेखनीय है शनिदेव मंदिर के दर्शन को आगरा ही नहीं बल्कि आसपास की जगहों से भी लोग आते हैं।
यह मार्ग संकरा होने के साथ ही जगह जगह टूटा पड़ा है। रोड के बन जाने से आसपास बसे गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। बारिश के मौसम में इस सड़क पर हालात नारकीय हो जाते हैं। |